फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   daughter-in-law of Ala Hazrat family Nida Khan support to uniform civil code UCC

UP News: आला हजरत परिवार की बहू रहीं निदा खान ने UCC का किया समर्थन, पीएम मोदी को लिखा पत्र

Sat, 01 Jul 2023 07:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Jul 2023 07:05 AM IST
सार

Uniform Civil Code : निदा खान ने कहा कि देश की सभी मुस्लिम महिलाएं इसके पक्ष में हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र लिखकर उन्हें धन्यवाद दिया। 

विज्ञापन
daughter-in-law of Ala Hazrat family Nida Khan support to uniform civil code UCC
परिवार की महिलाओं के साथ निदा खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली की आला हजरत दरगाह का दुनियाभर में नाम है। आला हजरत परिवार की बहू रहीं निदा खान ने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) का समर्थन किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उन्हें धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं पर हमेशा तीन तलाक की तलवार लटकी रहती है। समान नागरिक संहिता से उनका भविष्य सुरक्षित होगा। बता दें कि निदा खान तीन तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़ चुकी हैं। 
विज्ञापन

मुस्लिम महिलाओं को हमेशा रहता है डर

निदा खान ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को हमेशा डर सताता रहता है। पहली पत्नी होते हुए भी शौहर दूसरी पत्नी लाकर पहली पत्नी के अधिकार छीन लेता है। पहली पत्नी को घर से निकाल दिया जाता है और उसके बच्चों के सिर से छत छीन ली जाती है। 

ये भी पढ़ें- Sawan 2023: 19 वर्ष बाद सावन में आठ सोमवार, भगवान शिव और माता पार्वती की बरसेगी कृपा; बन रहे खास संयोग

 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन तलाक के खिलाफ लड़ी लड़ाई 

खुद का जिक्र करते हुए निदा खान ने कहा कि मेरे पति शीरान रजा खान ने भी इसी तरह मेरे सारे अधिकार छीनकर दूसरी पत्नी सहीना को दे दिए। पति के होते हुए भी मुस्लिम महिलाएं बेघर होकर मजबूरी में विधवा जैसा जीवन बिताने को मजबूर होती हैं। बता दें कि निदा खान को शीरान रजा ने तीन तलाक दे दिया था। इसके बाद निदा खान ने तीन तलाक के खिलाफ मुहिम शुरू की थी। 

ये भी पढ़ें- UCC: मौलाना तौकीर रजा का बड़ा बयान, कहा- कोई भी कानून बना लें, मुसलमान निकाह की जगह फेरे तो नहीं लेगा
 
विज्ञापन

निदा खान ने कहा कि देश की सभी मुस्लिम महिलाएं इसके पक्ष में हैं। प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस तरह आपने तीन तलाक पर कानून लाकर हमें सुरक्षित किया है, उसी तरह से इस कानून को लागू कर मुस्लिम महिलाओं का भविष्य सुरक्षित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed