{"_id":"5ef79f068ebc3e430b255d49","slug":"daroga-infected-by-corona-bareilly-news-bly41080312","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीगंज थाने में एक और दरोगा संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीगंज थाने में एक और दरोगा संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/सीबीगंज। थाने के दरोगा की क़ोरोना रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई थी। शक के आधार पर इनके पड़ोस के आवास में रहने वाले दूसरे दरोगा ने जांच कराई जो शनिवार रात पॉजिटिव आ गई। थाने में हड़कंप की स्थिति है। अब 40 पुलिसवालों का परीक्षण रविवार को होगा।सीबीगंज थाने के दरोगा की शुक्रवार को आई पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद से थाने में स्टाफ को दहशत थी। शनिवार रात दूसरे दरोगा की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आ गई। दोनों दरोगा आईटीआर कॉलोनी में आसपास बने आवास में रहते थे और दिन में भी ज्यादा वक्त साथ काटते थे। शनिवार को पूरे दिन थाने का स्टाफ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करता रहा। मास्क का प्रयोग करने के साथ ही पूरे थाना परिसर को सैनिटाइज कराया गया। सभी पुलिसकर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। वहीं उन सभी लोगों की लिस्ट पुलिस तैयार कर रही है जिन लोगों से दरोगा संपर्क में रहे हैं। थाना परिसर में बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर रोक लगा दी गई है। बिना जरूरी काम के कोई भी थाने में प्रवेश नहीं कर रहा है। थाना गेट पर मेज डालकर पुलिस को तैनात किया गया है। उन लोगों की खोजबीन जारी रही जिन्हें मामूली से भी लक्षण दिख रहे हों। इंस्पेक्टर बच्चू सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को आएगी। फिलहाल 40 पुलिसकर्मियों का टेस्ट कराया जाएगा।
क्लीनिक और होटल सील होगा, पुलिस लाइन के हॉस्टल पर भी खतरा मंडराया
- सीबीगंज के खलीलपुर रोड स्थित एक क्लीनिक पर दरोगा ने अपना इलाज कराया। सीबीगंज के एक रेस्टोरेंट पर भी उनका काफी आना-जाना था। उसके आसपास के एरिया को भी सील किया जाएगा। शनिवार को जिन दरोगा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उन दरोगा का एक सरकारी आवास पुलिस लाइन के ट्रांजिट हॉस्टल में भी है और वहां आनेजाने की वजह से खतरा वहां भी बरकरार है।