{"_id":"67c22612e2472536610e0a6e","slug":"damaged-link-road-of-kichha-river-bridge-will-be-repaired-bareilly-news-c-4-lko1064-590234-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किच्छा नदी के पुल का बनेगा क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किच्छा नदी के पुल का बनेगा क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बाढ़ में बही किच्छा नदी पुल की संपर्क सड़क को लोक निर्माण विभाग अब बनाएगा। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। तस्वीरों के जरिए लोगों के जोखिम भरे सफर की जानकारी शासन प्रशासन को दी। इसके बाद एस्टीमेट बना और इसे स्वीकृति मिली। अब टेंडर भी हुए।
शेरगढ़ ब्लाक के मानपुर-पदमी मार्ग पर किच्छा नदी पुल का संपर्क मार्ग सितंबर 2024 में आई बाढ़ में बह गया था। बीस गांवों के लोग परेशान हो रहे है। इसे देखते हुए कुछ लोगों ने बांस बल्ली लगाकर जुगाड़ का पुल बनाया। बीस रुपये प्रति दोपहिया लेकर लोगों को जुगाड़ के पुल से निकाला जा रहा था। सात दिन पहले लेखपाल ने पुल को तोड़वा दिया। नतीजा लोग सात दिनों से नदी के पानी से होकर जान जोखिम के डालकर गुजर रहे हैं।
अब जब यह खबर अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को प्रकाशित की तो मुख्य अभियंता ने संज्ञान लिया। अवर अभियंता और सहायक अभियंता मौके के हालात देखने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता अजय कुमार ने अधीक्षण अभियंता से जानकारी तलब की। उन्हें अधीक्षण अभियंता ने बताया कि 1.80 करोड़ की लागत से अपोच रोड बनेगी। टेंडर निकाले गए हैं। तकनीकी बिड खुल चुकी है। अगले 72 घंटे में फाइनेंशियल बिड खुलेगी। अगर कोई फर्म उपयुक्त पाई जाती है तो तीन किलोमीटर लंबे अप्रोच मार्ग का निर्माण होगा। अमर उजाला ब्यूरो