फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dairy operator duped of Rs 60,000 by fraudsters

Bareilly News: डेयरी संचालक से ठगों ने 60 हजार रुपये ठगे

Fri, 28 Nov 2025 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Dairy operator duped of Rs 60,000 by fraudsters
नवाबगंज। ऑर्डर पर पनीर, दूध और दही लेकर पीलीभीत पहुंचे एक डेयरी संचालक से ठगों ने 60 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। मामले की जानकारी मिलते ही डेयरी संचालक ने बृहस्पतिवार को थाना नवाबगंज और साइबर सेल को शिकायतीपत्र दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नवाबगंज थाना क्षेत्र के बिथरी गांव के निर्भान सिंह बीजामऊ रोड पर सरकारी अस्पताल के पास बाबा डेयरी चलाते हैं। डेयरी संचालक ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके पास एसएसबी आफिस से फोन आया कि हमें दूध, दही और पनीर की आवश्यकता है। डेयरी संचालक ने डिमांड के आधार पर एसएसबी ऑफिस के बाहर पहुंचे। इसी बीच उन्होंने माल को लेने के लिए फोन किया। शातिर लोगों ने कहा कि उनके मोबाइल पर लिंक भेज दिया है। उसे खोलकर देखो, उसी में भुगतान कर दिया जाएगा। कुछ देर बाद उनके मोबाइल फोन से 60 हजार रुपये कटने का मेसेज आ गया। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed