फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dabangs burnt the house of the murder accused pelted stones at the police team in bareilly

बदले की आग: हमलावरों ने हत्यारोपी का घर फूंका, पुलिस टीम पर किया पथराव, होमगार्ड घायल

Thu, 23 Feb 2023 08:54 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Feb 2023 08:54 AM IST
सार

नवाबगंज क्षेत्र के कुंडरा कोठी में हत्या का बदला लेने के लिए दबंगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी। सूचना पर आग बुझाने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
dabangs burnt the house of the murder accused pelted stones at the police team in bareilly
घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र के कुंडरा कोठी में दबंगों ने हत्या के आरोपी का घर फूंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया, जिससे होमगार्ड घायल हो गया। बताया जाता है कि हमलावर हत्यारोपी से बदला लेना चाहते थे। इसी के चलते घर में आग लगा दी।  

विज्ञापन


कुंडरा कोठी निवासी नन्हे नाथ गांव के ही बबलू की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। दिसंबर में हुई घटना के बाद से नन्हे के परिजन दूसरे गांव में रह रहे हैं। मंगलवार रात नन्हे के पिता मुन्ना नाथ घरेलू सामान निकालने के लिए पुलिस के सामने अपने घर पहुंचे थे। 

विज्ञापन

पुलिस के जाते ही लगाई आग 

सामान निकालने के मुन्ना नाथ पुलिस के साथ चल गए। उनके जाते ही दबंगों ने नन्हे के घर में आग लगा दी। सूचना पर दोबारा पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। इस बीच दबंग लौट आए और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इसमें होमगार्ड घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से संजीव, रवि गोस्वामी, राजेंद्र पाल, दीपक, विवेक, विशाल व अमन को गिरफ्तार कर लिया। गांव में पुलिस को तैनात कर दिया गया है। मामले में दरोगा लालबहादुर ने सात नामजद और 20 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

बबलू की हत्या का बदला लेना चाहते थे हमलावर

कुंडरा कोठी गांव में आरोपी का घर फूंकने और पुलिस पर हमले की घटना करीब ढाई महीने पहले हुई बबलू की हत्या का प्रतिशोध थी। उस घटना का पीड़ित पक्ष नन्हेनाथ के पिता से बदला लेना चाहता था, लेकिन अब मुकदमे के बाद खुद कार्रवाई के दायरे में फंस गया। 

नवाबगंज थाना क्षेत्र के कुंडरा कोठी गांव निवासी 24 साल के बबलू पुत्र कुंदन नाथ की हत्या दिसंबर के पहले सप्ताह में कर दी थी। गांव का ही नन्हे नाथ उसे अपने साथ बहाने से बुलाकर ले गया था। उसने बबलू की हत्या करने के बाद उसकी बाइक को एक सराफ के पास गिरवी रख दिया था। 

आरोपी के परिवार ने छोड़ दिया था गांव 

पुलिस ने नन्हे नाथ के पास से हत्या में इस्तेमाल हुए छुरे को बरामद करने के बाद नन्हे को जेल भेज दिया। इस घटना के बाद नन्हे के परिजन गांव छोड़कर चले गए थे। उसका घर बंद पड़ा है। बबलू की मौत के बाद उसके परिजनों में भारी नाराजगी है। 

इसी नाराजगी के चलते उन्होंने आरोपी के परिजनों को प्रताड़ित कर गांव से भागने पर मजबूर कर दिया था। बावजूद पीड़ित परिवार के दिल में बदला लेने की चिंगारी सुलग रही थी। बुधवार को पुलिस सतर्कता से काम नहीं लेती तो और भी बड़ी घटना हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed