फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dabangg is threatening to take her away from the house, the girl student left the school

दबंग दे रहा घर से उठाकर ले जाने की धमकी, छात्रा ने स्कूल छोड़ा

Sat, 12 Feb 2022 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Dabangg is threatening to take her away from the house, the girl student left the school
बरेली। एक युवक ने नाबालिग छात्रा का किसी तरह मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद फोन करके उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। बात न मानने पर घर से उठा ले जाने की धमकी दे रहा है। आरोपी ने प्रधान की मदद से शादी के फर्जी प्रमाणपत्र भी बनवा लिए है। युवक की धमकी से तंग आकर छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। शुक्रवार को उसने एसएसपी कार्यालय में पेश होकर युवक पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बारादरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के मुताबिक उसकी 17 वर्षीय बेटी बीसलपुर रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ने जाती है। कुछ महीने पहले पास के ही एक गांव के रहने वाले युवक ने किसी तरह उनकी बेटी का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद उसने उसे फोन करना शुरू कर दिया। युवक फोन पर उसकी बेटी पर शादी करने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन

जब उसने शादी से इनकार किया तो उसे घर से उठाकर ले जाने की धमकी देने लगा। कुछ दिन पहले उसके घर पर अदालत की तरफ से एक नोटिस पहुंचा। महिला का कहना है कि युवक ने अपने गांव की महिला प्रधान और उसके पति के साथ मिलकर उसकी बेटी का युवक से शादी का फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करा लिया है। युवक की तरफ से आए दिन मिल रही धमकियों के कारण उसकी बेटी ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। वह इस कदर दहशत में है कि उसने घर से निकलना भी बंद कर दिया है। परेशान होकर शुक्रवार को वह उसके साथ एसएसपी कार्यालय आई और युवक की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed