फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dabangg demanded extortion on the instigation of policemen

Bareilly News: सिपाहियों की शह पर दबंग ने मांगी रंगदारी

Sat, 31 Aug 2024 07:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Dabangg demanded extortion on the instigation of policemen
बरेली। बिथरी चैनपुर क्षेत्र में दबंग ने सिपाहियों की शह पर रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की। एसएसपी के आदेश पर बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

रामगंगा नगर कॉलोनी निवासी महिला ने एसएसपी अनुराग आर्य को बताया कि उसका पति जूते पॉलिश करता है। मोहल्ले का दबंग बादल सागर आए दिन लोगों के साथ मारपीट कर रंगदारी मांगता है। रामगंगा नगर चौकी पर तैनात सिपाही गौतम और आशीष पर आरोप है कि वह भी बादल के जरिये लोगों से वसूली करते हैं। बादल ने महिला के पति से शराब पीने को एक हजार रुपये की रंगदारी मांगी। पति ने मना किया तो बादल, उसके साथी वरुण, सुनील और सोनू ने महिला से अश्लील हरकत की और लाठी-डंडे से पिटाई कर दी।
विज्ञापन

उसके पति के सीने पर तमंचा रखकर रंगदारी मांगी। विरोध करने पर फायर कर दिया। फायर मिस होने से उसके पति की जान बच हई। शोर सुनकर पड़ोसी आए तो हमलावर चले गए। जान बचाने की खातिर महिला और उसका पति घर छोड़कर चले गए। दोबारा घर पहुंचे तो हमलावरों ने फिर हमला कर दिया। पुलिस महिला के पति को जेल भेजने की धमकी देने लगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed