फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cyclist Govind arrived with the message of saving water and environment

जल, पर्यावरण बचाने का पैगाम लेकर पहुंचे साइकिल यात्री गोविंद

Mon, 01 Feb 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Cyclist Govind arrived with the message of saving water and environment
गोविंद यादव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। भदोही से इंटर के छात्र गोविंद यादव जल और पर्यावरण बचाने का पैगाम लेकर साइकिल यात्रा पर निकले हैं। वह बनारस से गंगाजल लेकर रविवार को बरेली पहुंचे। वह लोगों को जल और पर्यावरण बचाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। रात को परसाखेड़ा में विश्राम के बाद सोमवार को आगे की यात्रा पर रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

गोविंद ने बताया कि 26 जनवरी को भदोही के एसएसपी रामबदन सिंह ने उन्हें हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। वह बनारस, लखनऊ आदि शहरों से होते हुए रविवार को बरेली पहुंचे। यहां से वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहां से मुंबई जाएंगे। वहां 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर महाराष्ट्र के शिवनहरी स्थित किले पर गंगाजल चढ़ाएंगे। वहीं यात्रा को विराम देंगे। गोविंद ने बताया कि उन्होंने पिछले साल भी साइकिल यात्रा की थी। तब लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें सम्मानित कर एक लाख रुपये और एक साइकिल भेंट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed