{"_id":"6197fedac5488861ae7acbf0","slug":"cyclist-dies-due-to-collision-with-soldier-s-bike-bareilly-news-bly466635519","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही की बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत
विज्ञापन
मृतक के घरवाले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं रोड पर हुआ हादसा, बाइक छोड़कर भागा सिपाही
बरेली। सिकलापुर फर्नीचर मंडी में रहने वाले 48 वर्षीय सुनील कुमार की तेज रफ्तार से जा रहे सिपाही की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। लोगों ने सिपाही को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह बाइक छोड़कर भाग निकला। सुभाषनगर पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है।
सुनील कुमार शादी समारोह में कॉफी मशीन चलाते थे। बृहस्पतिवार रात वह साइकिल से बदायूं रोड पर एक शादी में गए थे। देर रात वहां से लौटते हुए बदायूं रोड पर तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार सिपाही ने उन्हें टक्कर मार दी। वह घायल होकर वहीं गिर गए। भीड़ ने सिपाही को पकड़कर सुभाषनगर पुलिस को सूचना दी लेकिन इस बीच सिपाही बाइक छोड़कर भाग निकला। पुलिस सुनील को निजी अस्पताल लेकर पहुंची जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि रात में उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई।
रात भर सुनील के घर न लौटने पर उनके परिवार वाले शुक्रवार सुबह थाना सुभाषनगर में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे तो हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद शव देखकर उन्होंने सुनील की शिनाख्त की। उनके परिवार में पत्नी पुष्पा, बेटे सुमित व अभिषेक और बेटी सोनी हैं।