फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cycle rally will give the message of fitness, discipline and service to the nation

Bareilly News: फिटनेस, अनुशासन, राष्ट्र सेवा का संदेश देगी साइकिल रैली

Sat, 06 Dec 2025 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Cycle rally will give the message of fitness, discipline and service to the nation
265वें सेना सेवा कोर दिवस पर रवाना हुई नौ सदस्यीय टीम, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर होगा विश्राम
विज्ञापन


बरेली। सेना सेवा कोर के 265वें कोर दिवस पर शुक्रवार को एएससी एटी बटालियन के पीटी मैदान से साइकिल रैली रवाना हुई। फिटनेस, राष्ट्र सेवा, अनुशासन का संदेश देते हुए मुरादाबाद, बाबूगढ़ के रास्ते सात दिसंबर को साइकिल रैली दिल्ली कैंट पहुंचेगी। आठ दिसंबर को रैली का विश्राम होगा।
रैली की रवानगी से पूर्व मुख्य अतिथि चीफ ऑफ स्टाफ यूबी एरिया मेजर जनरल आईएस गिल ने एएससी के इतिहास को साझा करते हुए जवानों को कोर दिवस की शुभकामनाएं दीं। बताया कि 265वें स्थापना दिवस पर टीम 265 किमी का सफर साइकिल से तय करेगी।
विज्ञापन

टीम के सदस्य जहां भी ठहरेंगे वहां स्वस्थ जीवनशैली, सड़क सुरक्षा जागरूकता, सैन्य भावना का संदेश देंगे। यूबी एरिया एसएससी हेडक्वॉर्टर ब्रिगेडियर बिक्रमजीत सिंह ने रैली का फ्लैग ऑफ किया। रैली की कमान ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) विक्रम सिंह संभाल रहे हैं। आठ दिसंबर को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में लेफ्टिनेंट जनरल मुकेश चड्ढा, अन्य सैन्य अफसर रैली का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभारंभ में मौजूद रहे वरिष्ठ अधिकारी
रैली के शुभारंभ के दौरान ब्रिगेडियर गगनदीप सिंह, ब्रिगेडियर अरुण अवस्थी, ब्रिगेडियर ललित मोहन, कर्नल होशियार सिंह, कर्नल बीबी साहू समेत बड़ी संख्या में सैन्य अधिकारी, जवान और उनके परिजन मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed