{"_id":"688c8b72e7ffa152ee0f70c1","slug":"cyber-thugs-swindled-money-from-a-medical-student-by-posing-as-an-army-officer-in-bareilly-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मेडिकल छात्रा ने किराये पर फ्लैट देने का डाला विज्ञापन, साइबर ठग ने आर्मी अफसर बनकर की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मेडिकल छात्रा ने किराये पर फ्लैट देने का डाला विज्ञापन, साइबर ठग ने आर्मी अफसर बनकर की ठगी
Fri, 01 Aug 2025 03:10 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 Aug 2025 03:10 PM IST
सार
साइबर ठगों ने बिहार निवासी मेडिकल छात्रा से ठगी कर ली। झांसे में लेकर छात्रा से 85345 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित छात्रा ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
cyber crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में एक छात्रा ने अपना फ्लैट किराये पर देने के लिए बेवसाइट पर विज्ञापन डाला था। विज्ञापन देखकर साइबर ठगों ने फ्लैट किराये पर लेने का झांसा दिया और छात्रा को चूना लगा दिया। पीड़ित छात्रा ने बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
बिहार के पटना निवासी रीतिका शहर के मेडिकल कॉलेज में पढा़ई कर रही हैं। रीतिका ने बेवसाइट पर पटना स्थित अपना फ्लैट किराये पर उठाने के लिए विज्ञापन डाला था। विज्ञापन देखकर साइबर ठगों ने रीतिका से संपर्क किया और आर्मी अफसर बनकर बिहार में ट्रांसफर होने की बात कही। फ्लैट किराये पर लेने की इच्छा जताई। तीन महीने के किराया देने का झांसा दिया।
ठग ने अपना नाम दीपक बताकर संपर्क किया था। इसके बाद खुद को दीपक का अकाउंटेट बताने वाले योगेश जोशी ने रीतिका को फोन किया। योगेश ने झांसे में लेकर 85345 रुपये रीतिका से ट्रांसफर करा लिए। रीतिका की शिकायत पर बारादरी थाने में रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन
महिला के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए रुपये
इज्जतनगर क्षेत्र निवासी महिला के खाते से साइबर ठगों ने रकम उड़ा दी। गंगवार एन्क्लेव निवासी प्रतिमा सक्सेना ने बताया कि उनके दो खातों से 69500 और 39500 रुपये साइबर ठगों ने निकाल लिए। इज्जतनगर थाने में शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। एसएसपी से शिकायत की गई। इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।