फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cyber thugs defrauded more than nine lakh rupees on the pretext of investment in Bareilly

Bareilly News: साइबर ठगों ने निवेश के बहाने मुनाफे का दिया झांसा, युवक से 9.30 लाख रुपये ठगे

Tue, 05 Aug 2025 07:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Aug 2025 07:59 PM IST
सार

साइबर ठग निवेश का झांसा देकर लोगों को ठगी के जाल में फंसा रहे हैं। बरेली के एक युवक को मुनाफे का झांसा देकर नौ लाख 30 हजार रुपये ठग लिए गए। 

विज्ञापन
Cyber thugs defrauded more than nine lakh rupees on the pretext of investment in Bareilly
cyber crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने पर मोटा मुनाफा होने का झांसा देकर नौ लाख 30 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इज्जतनगर की केसर वाटिका कॉलोनी निवासी मनीष पाठक ने साइबर थाना प्रभारी दिनेश शर्मा को बताया कि उनका एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटी कंपनी से ऑनलाइन संपर्क हुआ। कंपनी के लोगों ने उन्हें व्हाट्सएप पर मेसेज भेजकर शेयर ट्रेडिंग करने पर मुनाफा होने का झांसा दिया।
विज्ञापन


20 मार्च को झांसे में लेकर ठगों ने मनीष से अलग-अलग बैंक खातों में 9 लाख 30 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। इनके द्वारा दिए गए ट्रेडिंग एप औरोरा 2025 पर मुनाफे की बड़ी रकम दिखने लगी। जब मनीष ने एप से रुपये निकालकर खाते में डालने की कोशिश की तो नहीं निकले। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed