{"_id":"693692fbd1883630300fac31","slug":"cyber-fraudster-posed-as-an-astrologer-and-swindled-money-from-young-woman-in-bareilly-2025-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'प्रेमी से शादी कब होगी': युवती ने पूछा सवाल, साइबर ठग ने ज्योतिषी बनकर बिछाया जाल, साढ़े चार लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'प्रेमी से शादी कब होगी': युवती ने पूछा सवाल, साइबर ठग ने ज्योतिषी बनकर बिछाया जाल, साढ़े चार लाख रुपये ठगे
Mon, 08 Dec 2025 02:27 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:27 PM IST
सार
Bareilly News: बरेली में प्रेम विवाह के चक्कर में एक युवती साढ़े चार लाख रुपये गंवा बैठी। साइबर ठग ने ज्योतिषी बनकर उसे अपने जाल में फंसाया। फिर उससे रकम ट्रांसफर करा ली। पीड़ित युवती ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर इलाके की निवासी युवती से इंस्टाग्राम पर मीठी-मीठी बातें करने वाले शख्स ने खुद को ज्योतिषी बताकर उस पर भरोसा बना लिया। उसके प्रेमी से शादी को लेकर भविष्य के सुनहरे सपने दिखाने शुरू कर दिए। फिर उससे धीरे-धीरे करके चार लाख 51 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित युवती ने सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर हुआ था संपर्क
युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका इंस्टाग्राम के जरिए एक शख्स से संपर्क हुआ। उसने खुद को बड़ा ज्योतिषी बताया। वह उसकी बातों में आ गई और उससे पूछ बैठी कि प्रेमी से उसकी शादी कब तक हो सकेगी और ये शादी करना सही रहेगा या नहीं। तब कथित ज्योतिषी ने उसे बताया कि शादी तो हो जाएगी लेकिन पूजा पाठ कराना होगा, वरना शादी नहीं हो सकेगी। शादी हो भी गई तो सफल नहीं होगी।

कई बार में ट्रांसफर कराई रकम
आरोप है कि कथित ज्योतिषी ने पूजा के बहाने कई बार में युवती से 4.51 लाख रुपये ठग लिए। युवती को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसके होश उड़ गए। उसने सुभाषनगर थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है, साइबर सेल की मदद से ठगी करने वाले आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।