फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cyber fraudster dupes young woman in bareilly

Bareilly News: 'लंदन में रहता हूं, शादी करूंगा तुमसे', युवती को साइबर ठग ने छला, ऐसे दिया धोखा

Mon, 06 Jul 2026 03:59 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 06 Jul 2026 03:59 PM IST
सार

बरेली की एक युवती को सोशल मीडिया के जरिए साइबर ठग ने अपने जाल में फंसा लिया। उसे शादी का झांसा दिया। फिर उसे अपनी बातों में फंसाकर रुपये ट्रांसफर करा लिए। 

विज्ञापन
Cyber fraudster dupes young woman in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

बरेली में साइबर ठग ने सोशल मीडिया पर खुद को लंदन का बताकर बिथरी क्षेत्र निवासी युवती से मेलजोल बढ़ाया। उससे भारत आकर शादी करने का झांसा दिया, फिर खुद को हवाई अड्डे पर फंसा बताकर 12 हजार रुपये ऑनलाइन ले लिए। उसके साथी ने पुलिस अधिकारी बनकर और वसूली कर ली। पीड़ित युवती ने बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


युवती की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, तीन महीने पहले इंस्टाग्राम पर विपिन गुप्ता नामक युवक ने उससे संपर्क किया था। उसने खुद को लंदन निवासी एनआरआई बताया। युवती विश्वास कर उससे व्हाट्सएप पर बात करने लगी। विपिन ने युवती से कहा कि वह उससे शादी करने भारत आ रहा है। ई-टिकट कराने के बहाने विपिन ने युवती से उसके आधार कार्ड की कॉपी भी ले ली।
विज्ञापन


युवती से ट्रांसफर कराए रुपये 
अगले दिन विपिन ने युवती को कॉल कर बताया कि वह भारत आया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे चेकिंग के नाम पर रोक लिया है। विपिन के कहने पर युवती ने जुर्माना भरने के लिए 12,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद युवती के पास नए नंबर से कॉल आने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर से खुद को पुलिस अधिकारी बताकर विपिन को छोड़ने के बदले युवती से रुपये मांगे गए। तब युवती ने 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद फर्जी पुलिस वाला बना ठग युवती को उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। तब युवती को धोखाधड़ी का अहसास हुआ।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। लोगों से अपील है कि वह किसी को अपना आधार कार्ड या निजी जानकारी न दें। अनजान शख्स से मेलजोल बढ़ाने में सावधानी बरतें और ऑनलाइन रकम ट्रांसफर न करें। 

ये बरतें सावधानी
  • फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें।
  • किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड न भेजें।
  • किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है।
  • किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
  • किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।
  • सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राइवेसी लगाकर रखें।
  • ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।
  • सोशल मीडिया पर अनजान से दोस्ती न करें। 
  • ठगी का पता चलते ही तत्काल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed