फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cyber fraudster called phone got hanged while talking money was deducted from account

Cyber Crime: साइबर ठग ने किया कॉल, बात करते हुए हैंग हुआ फोन, खाते से उड़े एक लाख रुपये

Wed, 11 Dec 2024 06:48 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 Dec 2024 06:48 AM IST
सार

बरेली में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अनजान व्यक्ति ने शहर निवासी युवक को कॉल किया। बात करते समय युवक का फोन हैंग हो गया। इसी दौरान उनके खाते से रकम कट गई। 

विज्ञापन
Cyber fraudster called phone got hanged while talking money was deducted from account
Cyber Crime - फोटो : FREEPIK

विस्तार

साइबर ठगी के मामलों में जरा सी लापरवाही से लोगों के खाते खाली हो रहे हैं। हालांकि तत्परता से कराई गई शिकायत के बाद लोगों की रकम फ्रीज होकर खातों में वापसी का भी रास्ता बन रहा है। ऐसे ही मामले में रकम फ्रीज कराने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


जोगी नवादा निवासी सिराज अल्वी ने बताया कि उनके पास अनजान नंबर से एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि तुमने जो रुपये ट्रांसफर किए थे वह तुम्हारे खाते में वापस चले गए हैं। जब तक वह कुछ समझ पता इससे पहले उनका फोन हैंग हो गया और उनके खाते से 99,512 रुपये कट गए।
विज्ञापन


UP News: बरेली में अभिनेत्री सपना सिंह के बेटे का शव नाले में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


सिराज ने तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई तो साइबर टीम ने 91,800 रुपये फ्रीज कर दिए गए। बारादरी थाने में सिराज की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अब रुपये वापस सिराज के खाते में भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

शेयर बाजार में निवेश कराने का झांसा देकर 3.93 हजार की ठगी
शेयर बाजार में निवेश कराने का झांसा देकर सुभाषनगर के युवक से 3,93,000 रुपये की ठगी कर ली गई। सुभाषनगर थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गणेशनगर निवासी शैलेंद्र ने बताया कि उनके पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया कि शेयर बाजार में निवेश करने पर मुनाफा होगा। शैलेंद्र को झांसे में लेकर ठगों ने अलग-अलग खातों में 3,93,000 रुपये ट्रांसफर करा लिए। सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

ये बरतें सावधानी
  • किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड न भेजें।
  • किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है।
  • किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
  • किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।
  • वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।
  • रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है।
  • फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें।
  • ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।
  • सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राइवेसी लगाकर रखें।
  • ठगी का पता चलते ही तत्काल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed