{"_id":"585ae4d94f1c1bf248e3a5be","slug":"customers-will-benefit-from-gst","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी से ग्राहकों को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी से ग्राहकों को होगा फायदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Thu, 22 Dec 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
GST BILL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी पर चल रहे राष्ट्रीय सेमिनार के दूसरे दिन प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता सीए प्रकाश शर्मा ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम (जीएसटी) लागू होने से टैक्स ढांचे में सुधार होगा, जिसका फायदा ग्राहकों को मिलेगा।
सीए इंस्टीट्यूट की बरेली शाखा की ओर से वस्तु एवं सेवा कर विधेयक (जीएसटी) पर एक्जीक्यूटिव क्लब में चल रहे सेमिनार के दूसरे दिन प्रथम सत्र का प्रारंभ सीए क्षेत्रीय परिषद अध्यक्ष अभय क्षागणत्र, सचिव सीए नितेश गुप्ता और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सीए प्रकाश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य वक्ता प्रकाश शर्मा ने वर्तमान परिदृश्य में सीए सदस्यों में उपलब्ध संभावनाओं पर विस्तार से समझाया।
इंदौर से आए सीए पंकज शाह आयकर निर्धारण और अपील संबंधी नियमों पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में इंदौर से आए अतुल गुप्ता ने लेखा एवं ऑडिट सिद्धांत समझाते हुए उसमें उत्पन्न समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। क्षेत्रीय अध्यक्ष सीए अभय क्षागणत्र ने इंस्टीट्यूट में होने वाली गतिविधियों से अवगत कराया। दो दिवसीय सेमिनार के अंतिम सत्र में सीए कपिल वैश्य ने वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम के नए प्रावधानों को समझाते हुए कहा कि इसका फायदा उपभोक्ताओं को ही होगा। राष्ट्रीय सेमिनार में दूसरे दिन मुंबई, बीकानेर, दिल्ली, भोपाल, उड़ीसा, जयपुर, बदायूं, रुद्रपुर, हल्द्वानी, शाहजहांपुर से आए तीन सौ से अधिक सीए मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रथम सत्र का संचालन सीए मनोज मंगल और द्वितीय सत्र का सीए रवींद्र अग्रवाल और अंतिम सत्र का संचालन सीए अखिल रस्तोगी ने किया। सेमिनार में मयंक गुप्ता, प्रदीप तिवारी, मोना अग्रवाल, विशाल गोयल, पविन अग्रवाल, दीपक मंगल, विनीश अरोरा, प्रमोद अग्रवाल, रतन गुप्ता, मोहित वैश्य, नीरज अग्रवाल, विनय कृष्णा, अमित जायसवाल, अमित मनोहर आदि मौजूद थे।