फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Customers were halakan on the very first day of the banks strike

बैंकों की हड़ताल से पहले दिन ही ग्राहक रहे हलाकान

Sat, 01 Feb 2020 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Customers were halakan on the very first day of the banks strike
बरेली में एसबीआई की मुख्य शाखा पर प्रदर्शन करते बैक कर्मी। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर शुरू हुई बैंकों की दो दिन की हड़ताल का असर पहले दिन ही दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्राहकों को कैश का लेनदेन न होने से परेशानी झेलनी पड़ी। हड़ताल से एटीएम में कैश की सप्लाई न होने से करेंसी का संकट शुरू हो गया है। दूसरे दिन शनिवार को भी हड़ताल रहेगी। इसके बाद संडे है। इन दोनों दिन भी एटीएम में कैश न पहुंचने से करेंसी की किल्लत और ज्यादा बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से शुक्रवार को सभी सरकारी बैंकों में ताले पड़े रहे। जानकारी न होने से सुबह ग्राहक पहुंचे भी लेकिन बैंकों के बंद होने से उन्हें लौटना पड़ा। हड़ताल की वजह से व्यापारियों को भी ड्राफ्ट और चेक का भुगतान कराने में दिक्कत हुई। तीन दिन तक बैंकों के बंद रहने से सबसे ज्यादा असर एटीएम सेवा पर पड़ेगा। बैंकों का कामकाज ठप रहने से शुक्रवार को एटीएम में भी कैश की सप्लाई नहीं हो सकी। बैंक अधिकारियों का कहना है कि एटीएम में कैश फुल हो जाने के बाद एक से डेढ़ दिन बाद ही कैश की दिक्कत पैदा होनी शुरू हो जाती है। जाहिर है कि हड़ताल से शनिवार और रविवार को कैश का संकट और ज्यादा बढ़ जाएगा। लोगों को निजी बैंकों का सहारा लेना पड़ रहा है। हड़ताल के चलते एसबीआई, पीएनबी, केनरा, यूनाइटेड बैंक आदि की जिले में लगभग 250 शाखाओं में ताले लटके रहे।
विज्ञापन

एसबीआई शाखा पर बैंक कर्मचारियों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
तय कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में कर्मचारी कचहरी के पास एसबीआई की मुख्य शाखा पर एकत्र हुए और सरकार की तमाम नीतियों को बैंकों और जनता के हित में न होने की बात कहते हुए प्रदर्शन और नारेबाजी की। यूनाइटेड फोरम के संयोजक दिनेश सक्सेना ने कहा कि सरकार का ढुलमुल रवैया ही इस हड़ताल का प्रमुख कारण है। फोरम के अध्यक्ष सुनील मित्तल ने कहा कि आरबीए का गैर जिम्मेदार रवैया ही है कि बैंक कर्मचारियों की मांगों का 27 महीने बाद भी कोई सुध लेने वाला नहीं है। अधिकारी संघ के सुनीत भटनागर और ट्रेड यूनियन के संजीव मेहरोत्रा ने कहा कि सभी वेतन समझौते संघर्ष से ही हासिल हुए हैं। इस बार भी बैंक कर्मचारी इसके लिए तैयार हैं। यूपीबीयू के अध्यक्ष अरविंद रस्तोगी ने पेंशन और फैमली पेंशन में सुधार की मांग उठाई। इस मौके पर अधिकारी संघ के ओपी बढेरा, पीपी सिंह, पंकज शर्मा, एके शुक्ला, संजय मेहरा, अरुण कुमार, राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी मौजूद रहे। शनिवार को बैंक कर्मचारी पीएनबी पीलीभीत बाईपास रोड पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed