{"_id":"8b8176ec927ee4aeec83e1e1f71d180f","slug":"curuption-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम ने पकड़ा धान खरीद में खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम ने पकड़ा धान खरीद में खेल
बरेली
Updated Sun, 07 Dec 2014 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद में जानबूझकर सुस्ती और माल अनलोड करने में खेल अब प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पकड़ा है। बहेड़ी मंडी समिति स्थित एफसीआई और पीसीएफ के धान क्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व ने पाया कि दोनों क्रय केंद्रों के प्रबंधक क्रमश: प्रदीप कुमार और विनोद कुमार वर्मा चावल में कोई न कमी निकालकर ट्रकों को वापस कर देते हैं। कई-कई दिनों से लोडेड ट्रक यहां कतार में खड़े हैं लेकिन रोजाना तीन से चार ही ट्रक अनलोड कराए जा रहे हैं। जांच आख्या मिलने के बाद डीएम ने एडीएम प्रशासन अरुण कुमार को सख्त कदम उठाने को कहा तो उन्होंने एफसीआई के क्षेत्र प्रबंधक और पीसीएफ के जिला प्रबंधक को उपर्युक्त दोनों प्रबंधकों पर तत्काल विभागीय कार्रवाई कर अवगत कराने का निर्देश दिया है।
एडीएम वित्त ने निरीक्षण के दौरान मंडी समिति के बाहर रोड पर करीब 75 ट्रक खड़े थे। पास ही उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम का गेट बंद था। गेट खुलवाया तो भीतर प्रभारी महाराज सिंह मिले। उन्होंने बताया कि प्रबंधक प्रदीप और दिलीप नहीं आए हैं। मौजूद ट्रक चालकों और राइस मिल मालिकों ने बताया कि वे हफ्ते भर से ट्रक लेकर यहां खड़े हैं। एडीएम मंडी गोदाम स्थित धान क्रय केंद्र पर पहुंचे तो वहां इलेक्ट्रानिक कांटा था ही नहीं और दूसरे कांटे से तौल की जा रही थी। बहेड़ी मंडी यार्ड धान क्रय केंद्र पर प्रभारी और सहायक दोनों ही गैरहाजिर मिले। एडीएम प्रशासन ने इन तीनों से भी स्पष्टीकरण तलब किया है कि उन पर कार्रवाई क्यों न की जाए।