फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   currency notes being sold in Bareilly during wedding season

बरेली में बिक रहे नोट: 10 के नोटों की गड्डी 1500 रुपये में..., दूल्हे की माला पर भी कालाबाजारी का साया

Sat, 22 Nov 2025 05:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Nov 2025 05:26 PM IST
सार

बरेली के कुतुबखाना समेत अन्य बाजारों में खुलेआम नए नोट बेचे जा रहे हैं। खरीदारों से डेढ़ गुना तक कीमत वसूली जा रही है। जबकि नियम के मुताबिक नोटों की बिक्री प्रतिबंधित है।

विज्ञापन
currency notes being sold in Bareilly during wedding season
बाज़ार में बिक रही नोटों की माला - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में सहालग में लोग नए करेंसी नोट के लिए भटक रहे हैं। बैंकों सहित करेंसी चेस्ट में छोटे नोटों की नई गड्डियां उपलब्ध नहीं हैं। दूसरी ओर, कुतुबखाना समेत अन्य बाजारों में खुलेआम नए नोट बेचे जा रहे हैं। खरीदारों से डेढ़ गुना तक कीमत वसूली जा रही है। 10 के नोटों की गड्डी 1500 रुपये में तो 20 के नोटों की गड्डी 2700 रुपये में बेची जा रही है। दूल्हे के लिए नोटों की माला की भी कालाबाजारी की जा रही है। पड़ताल में यह हकीकत सामने आई।

विज्ञापन


कुतुबखाना चौराहे के पास कई दुकानों पर नोटों की माला और गड्डियां सजी मिलीं। एक दुकानदर ने 10, 20, 50, 100 के नोटों की माला के लिए अलग-अलग रेट बताए। नए नोटों की गड्डी के बारे में पूछने पर दुकानदार बोला- 50 के नोटों की की गड्डी मिल जाएगी, लेकिन 5500 रुपये देने पड़ेंगे। 10 व 20 रुपये के नए नोटों की गड्डी के बारे में पूछा तो पहले दुकानदार ने साफ मना कर दिया। ज्यादा जोर देने पर बोला- कुछ देर रुकना पड़ेगा। 1500 में 10 की गड्डी व 2700 में 20 की गड्डी मिल जाएगी। इस बीच काफी बातचीत हुई, लेकिन वह दाम कम करने के लिए तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी: बरेली में 15 हजार करोड़ निवेश का लक्ष्य, अब तक ढाई हजार करोड़ के हुए करार
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन भी सज रही मंडी
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भारतीय नोटों की ऑनलाइन मंडी सज रही है। एक का नोट सबसे महंगा बिक रहा है। एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक-एक रुपये के दस नोटों की कीमत 425 रुपये दिखाई गई है। यानी एक रुपये की कीमत 42.5 रुपये पड़ रही है। दो और पांच रुपये के नोट भी काफी महंगे हैं। हजार और पांच सौ के पुराने नोट भले ही चलन से बाहर हो गए हैं, पर ई-कॉमर्स साइटों पर आज भी इनकी बिक्री की जा रही है। ये अपनी कीमत से ज्यादा में बिक रहे हैं।

विशेष नंबरों वाले नोटों की कीमत और ज्यादा
विशेष नंबरों वाले नोटों की कीमतें और ज्यादा हैं। 20 रुपये के 10 नोट जिनके नंबर के अंत में 222, 333, 444... है, उनकी कीमत 1367 रुपये दिखाई गई है। इसी तरह 100, 200... सीरीज के 10 रुपये के दस नोटों की कीमत दो हजार रखी है। नंबर के अंत में 786 अंक हो तो उसकी कीमत और भी बढ़ जाती है।

जानिए, क्या हैं नियम
करेंसी को केवल एक्सचेंज किया जा सकता है, बेचा नहीं जा सकता। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट 1934 के मुताबिक नोटों की बिक्री प्रतिबंधित है। सरकार की अनुमति के बिना करेंसी नोटों को नष्ट भी नहीं किया जा सकता, ई-शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर उन्हें बेचना तो दूर की बात है।

अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव
बैंक के पूर्व कर्मचारी संजीव मेहरोत्रा ने बताया कि विशेष अंकों वाले नोटों को रखने और उन्हें ई-पोर्टल पर ऊंची कीमत पर बेचने से अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगागा। सरकार और आरबीआई को इसे रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाना चाहिए। यह एक तरह से नोटों की कालाबाजारी है, जिसे ई-कॉमर्स साइटें बढ़ावा दे रहीं हैं।

एलडीएम वीके अरोरा ने बताया कि नए नोट सिर्फ करेंसी चेस्ट व बैंक से मिलते हैं। दुकान पर या ऑनलाइन अगर कोई नोटों की गड्डी बेचता है तो यह गैरकानूनी है। यह दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed