उझानी। बाबा नीम करौरी महाराज का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस माके पर बाबा का पूजन किया गया तो यज्ञ में आहुतियों के साथ लोक कल्याण की कामना की गई। भंडारे में जुटे सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर के पास नीम करौरी महोत्सव शनिवार सुबह नौ बजे शुरू हुआ। सेवा समिति के अध्यक्ष मोहित गुप्ता की मौजूदगी में हवन हुआ। समिति के पदाधिकारियों विजय गोपाल, योगेश वार्ष्णेय, विष्णु वार्ष्णेय, गिरीश बाबू वार्ष्णेय, अवधेश गोयल और विनीत जैन ने आहुतियां दीं। महिलाओं ने संकीर्तन भी किया। व्यवस्थाओं में पंकज वार्ष्णेय, अरुण उर्फ अन्नू वार्ष्णेय, वीरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, सचिन गोपाल, कुलदीप वार्ष्णेय व सोंटी का सहयोग रहा। संवाद