{"_id":"5e2a01cc8ebc3e4b4a3d51fa","slug":"cultural-bareilly-news-bly393140562","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताजी की जयंती पर बनाई पेंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताजी की जयंती पर बनाई पेंटिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसआर इंटरनेशनल स्कूल में भी हुआ आयोजन
बरेली। सोबती पब्लिक स्कूल में गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 123वीं जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की कई पेंटिंग बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य गुंजन साहनी ने छात्र-छात्राओं को बताया कि सुभाष चंद्रबोस के कथनों में नेताजी की बुद्धिमत्ता और उनकी अद्भुत प्रतिभा की झलक साफ तौर पर दिखती है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के ऐतिहासिक भाषण, कथन और विचारों पर प्रकाश डालेंगे, जो आज भी आम लोगों को प्रेरित करते हैं।
इसके अलावा एसआर इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। प्रिंसिपल फ्रांसिस जेवियर पांडेय ने छात्र-छात्राआें को बताया कि सीमित साधनों से किस तरह नेता जी ने ताकतवर ब्रिटिश साम्राज्यवाद का मुकाबला किया। आजाद हिन्द फ ौज को छोड़ विश्व-इतिहास में ऐसा कोई दृष्टांत नहीं मिलता जहां मात्र कुछ हजार युद्ध बंदियों ने संगठित होकर अपने देश की आजादी के लिए ऐसा प्रबल संघर्ष किया हो। सुभाष चंद्र बोस ऐसे विजयी सेनापति थे जिन्होंने देश के युवाओं को उत्प्रेरित करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई।
पुरातन छात्राएं की गईं सम्मानित
बरेली। द्रौपदी इंटर कॉलेज में गुरुवार को पुरातन छात्रा सम्मान समारोह और प्रतिभा सम्मान समोराह का आयोजन किया गया। इस दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य फरीदपुर शशि देवी शर्मा ने दीप जलाकर किया। इसके बाद छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष हरी ओम अग्र्रवाल व प्रधानाचार्य डॉ. रामश्री समेत अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आशा रानी व डॉ. नूतन दीक्षित ने किया।
विज्ञापन
पथ संचलन का हुआ आयोजन
बरेली। सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर विक्रम नगर में पथ संचलन हुआ। मनीष अग्रवाल व नारायन शर्मा ने नारियल तोड़कर व फीता काटकर पथ संचलन का शुभारंभ किया।