फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cultural

भारत को विश्वगुरु बनाने में स्वामी विवेकानंद ने लगा दिया जीवन

Mon, 13 Jan 2020 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
cultural
अनेक संगठनों ने जयंती मनाकर किया याद
विज्ञापन

बरेली। अनेक संगठनों ने स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई। नवभारत जनकल्याण समिति के तत्वावधान में समिति कार्यालय पर हुई विचार गोष्ठी में अध्यक्ष भारत मूलचंदानी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विश्व में घूमकर भारत की संस्कृति का प्रचार प्रसार किया। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भारत को विश्वगुरु बनाने में लगा दिया। बैठक में दीपू श्रीमाली, सौरभ सक्सेना, निखिल गुप्ता, आनंद जौहरी, मुशारिक अली, अरनान मुनव्वर, महेश यादव आदि उपस्थित थे। सर्वधर्म सेवा समिति की बैठक में अध्यक्ष डॉ. बीना जायसवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जन्म कोलकाता में हुआ। वह बचपन से ही कुशाग्र थे। समर्थ गुरु रामदास के शिष्य बनने के बाद उन्हें आत्मबोध हुआ और विवेकानंद के नाम से प्रसिद्ध हुए। बैठक में प्रवीण उपाध्याय, पुनीत जौहरी, मनीषा गुप्ता, अरुणा सक्सेना, प्रमोद सक्सेना आदि मौजूद रहे।

एबीवीपी ने विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया
बरेली। स्वामी विवेकानंद की जयंती अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रविवार को युवा दिवस के रूप में मनाई। इस उपलक्ष्य में बरेली कॉलेज में विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान प्रवास पर आए ब्रज प्रांत के प्रदेश मंत्री आशुतोष मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विश्व में भारतीय संस्कृति का परचम लहराया। भारत का मान बढ़ाया। आज विवेकानंद जी को अपना आदर्श मानकर विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से उनके बताए मार्ग पर चल रहा है। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री राहुल चौहान, महानगर मंत्री गौरव यादव, योगेश पंडित, मनोज यादव, इरफान खान, रजत प्रताप सिंह, कमल गुप्ता, अनिकेत शर्मा, सपना चौहान, करिश्मा, आयुष सिंह, पवन राजपूत, अभिषेक चौहान, हर्ष अग्रवाल, प्रशांत देवल, आकाश ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विवेकानंद ने धर्म को विज्ञान से जोड़ा
बरेली। बरेली कॉलेज एनएसएस प्रथम यूनिट की ओर से हरूनगला में आयोजित शिविर में दल्ली पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर आशीष कुमार ने कहा, स्वामी विवेकानंद ने धर्म को विज्ञान से जोड़कर विश्व समुदाय के सामने भारत का गौरव बढ़ाया। उन्होंने सर्वधर्म चिंतन प्रस्तुत किया। यही हमारी संस्कृति है। उन्होंने सभी को विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. एसी त्रिपाठी ने भी व्याख्यान दिया। छात्राओं ने राष्ट्रीयता की शपथ भी ली। लीलेश गंगवार, उर्वशी, शिवानी, रचना, समन और शोभा, ईशू, विधि आदि छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाद विवाद में ऋषि व ओशीन ने मारी बाजी
बरेली। खंडेलवाल कॉलेज के शिक्षा संकाय विभाग ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर रविवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की। विषय ‘युवा शक्ति ही स्वस्थ समाज का आधार’ रहा। इसमें मंडल के विभिन्न महाविद्यालयों की 48 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ऋषभ मिश्रा को पक्ष में और विपक्ष में ओशीन अग्रवाल को मिला। वहीं द्वितीय पुरस्कार पक्ष में यथार्थ आनंद को व विपक्ष में ऋषि राज सक्सेना को दिया गया। तृतीय पुरस्कार पक्ष में फरदीन अहमद खान को व विपक्ष में चांदनी खान को दिया गया। इस मौके पर हुई विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रो. संतोष अरोड़ा ने स्वामी विवेकानंद को एक महान मार्ग दर्शक व चिंतक बताया। कार्यक्रम में हिंदू कॉलेज मुरादाबाद, डायट फरीदपुर, बरेली कॉलेज, इन्वर्टिस, ज्योति कॉलेज, दर्शन सिंह कॉलेज की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कॉलेज के प्रबंध निदेशक गिरधर गोपाल, डॉ. विनय खंडेलवाल, महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार, डॉ. आरके सिंह, डॉ. अमिता गुप्ता, श्रीमती अर्चना सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed