फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cultural

प्रकृति से प्रेम, एकजुटता और सौहार्द का संदेश देती है लोहड़ी

Mon, 13 Jan 2020 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
cultural
किसानों की अथक मेहनत और नवयुगलों की खुशहाली की प्रतीक है लोहड़ी
विज्ञापन

बरेली। मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी पर्व मनाया जाता है। यह पंजाबियों के प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है। अब तो लोहड़ी की धूम पंजाब में ही नहीं बल्कि देश-विदेश में भी दिखाई देती है। समाज के लोगों के मुताबिक पंजाब के कृषक समुदाय में यह पर्व उत्साह और उमंग का संचार करता है। पर्व के दिन रात को जब लोहड़ी जलाई जाती है तो उसकी पूजा गेहूं की बालियों से की जाती है।
पंजाबी महासभा के अध्यक्ष संजय आनंद ने बताया कि समय के साथ इस पर्व को मनाने के तरीके भी बदले हैं। पंजाब में आज भी जहां यह पर्व परंपरागत तरीके से मनाया जाता है वहीं बरेली में इसमें आधुनिकता भी आ गई है। पंजाब में इस दिन सभी गली मोहल्लों में यह दृश्य आम होता है कि बहुएं लोकगीत गाते हुए घर-घर जाती हैं और लोहड़ी मांगती हैं। महिलाएं जो दुल्ला भट्टी के लोकगीत गाती हैं, उसके पीछे मान्यता है कि शहंशाह अकबर के शासन काल में दुल्ला भट्टी एक लुटेरा था, लेकिन वह हिंदू लड़कियों को गुलाम के तौर पर बेचे जाने का विरोधी था। उन्हें बचा कर वह उनकी हिंदू लड़कों से शादी कराता था। गीतों के माध्यम से उसके प्रति आभार व्यक्त किया जाता है। बरेली में खेत खलिहान हैं नहीं लिहाजा, लोग गुरुद्वारा, पार्क, मैदान आदि में क ार्यक्रम का आयोजन करते हैं।
विज्ञापन

अग्नि को समर्पित करते हैं खाद्यान्न
बाजारों में भी लोहड़ी की तैयारी सप्ताह भर पहले से शुरू हो जाती है। मूंगफली, तिल के लड्डू, रेवड़ी के अलावा तरह तरह की गजक की बिक्री होती है। यह सभी सामग्री प्रसाद के रूप में रात को लोहड़ी को समर्पित की जाती है। इस सामग्री को ‘तिलचौली’ कहा जाता है। आग में इस सामग्री को डाल कर ईश्वर से धनधान्य से भरपूर होने का आशीर्वाद मांगा जाता है। लोहड़ी मनाने के लिए परंपरानुसार सुबह से ही गुरुद्वारों में लोग जुटने शुरू हो जाते हैं। शाम को कहीं डीजे पार्टी तो कहीं भंगड़ा आदि का आयोजन कर जमकर मस्ती की जाती है। महिलाएं इस पर्व की तैयारी कुछ दिन पहले से ही शुरू कर देती हैं। नई बहू और नवजात बच्चे के लिए लोहड़ी का विशेष महत्व होता है। रेवड़ी और मूंगफली वितरण समेत मक्के की रोटी और सरसों के साग का भोज भी आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed