{"_id":"5e1a21018ebc3e87984d4928","slug":"cultural-bareilly-news-bly391550136","type":"story","status":"publish","title_hn":"आए कलाकार.. बरेली क्लब ग्राउंड पर तीन दिन झूमेगा पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आए कलाकार.. बरेली क्लब ग्राउंड पर तीन दिन झूमेगा पहाड़
विज्ञापन
रंगयात्रा के साथ कल होगा उत्तरायणी मेले का आगाज, अपनी कला का जादू बिखेरेंगे पहाड़ के सांस्कृतिक दल
बरेली। बरेली क्लब का मैदान एक बार फिर पहाड़ के रंगों से सजने जा रहा है। सोमवार को शहर में ढोल-नगाड़ों के साथ पहाड़ी कलाकारों की रंगयात्रा के साथ उत्तरायणी मेले का आगाज हो जाएगा और फिर तीन दिन तक बरेली क्लब ग्राउंड उत्तराखंड की विभिन्न संस्कृतियों की झांकी बना रहेगा। छोलिया कलाकारों की टीम इस बार भी उत्तरायणी मेले का खास आकर्षण रहेगी।
बरेली क्लब ग्राउंड पर शनिवार को उत्तरायणी जनकल्याण समिति की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तरायणी मेले के कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। अध्यक्ष पीसी पाठक ने बताया कि तीन दिन के उत्तरायणी मेले की तैयारियां अंतिम पड़ाव पर हैं। लोकगीत और नृत्य के साथ पहाड़ की विभिन्न संस्कृतियों के साथ लजीज व्यंजनों का जादू समेटे उत्तरायणी मेला 13 जनवरी को शुरू होगा। लगातार तीन दिन उत्तराखंड के लोक कलाकारों की टोलियां छोलिया नृत्य के साथ अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से शहरवासियों का दिल जीतने की कोशिश करेंगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि उत्तरायणी मेले के लिए 150 स्टाल बुक हो गए हैं। इस बार भी मेले में बांस का अचार और मुरब्बे के साथ पहाड़ी मसालों, दालों और व्यंजनों का जायका लोगों को लुभाएगा। छोलिया कलाकारों की टोली 12 जनवरी की शाम तक आ जाएगी। 13 जनवरी को कोतवाली के सामने से बाजे-गाजे के साथ रंगयात्रा शुरू होकर बरेली क्लब मैदान पर पहुंचेगी जहां उद्घाटन की रस्म अदायगी के बाद मेले का आगाज होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य संरक्षक सुरेंद्र सिंह बिष्ट, भुवन चंद्र पांडेय, रमेश शर्मा, दिनेश पंत, भवानी दत्त जोशी, देवेंद्र जोशी, डीडी बेलवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
पहाड़ के ये सांस्कृतिक दल आएंगे मेले में
भैरवदत्त के नेतृत्व में कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट, विपिन देव के नेतृत्व में उत्तराखंडीय लोक सांस्कृतिक कला केंद्र दिल्ली, हेमंत वडोला के नेतृत्व में संगम सांस्कृतिक मंच देहरादून, जीवनराम के नेतृत्व में पिथौरागढ़ की छोलिया टीम, राजन मेहता के नेतृत्व में जय पूर्णागिरी उत्थान समिति, विनीता रावत के नेतृत्व में हिमालयन विकास सांस्कृतिक मंच टिहरी समेत अन्य कई लोक कलाकार मंच पर प्रस्तृति देंगे।