{"_id":"5e18d5148ebc3e87ad58b66f","slug":"cultural-bareilly-news-bly391416558","type":"story","status":"publish","title_hn":"23वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होंगे बरेली के मोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होंगे बरेली के मोहित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। 12 से 16 जनवरी तक लखनऊ में आयोजित होने वाले 23वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बरेली के मोहित शर्मा भी प्रतिभाग करेंगे। महोत्सव लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर में होगा। उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भारत के उन युवाओं को आमंत्रित किया गया है जिन्होंने अपने देश व समाज के लिए विशेष कार्य किए हैं। बरेली के मोहित शर्मा को भी इस महोत्सव में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने पिछले तीन वर्षों में एनएसएस के दर्जनों जागरूकता कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। उनकी लगन को देखते हुए एनएसएस ने उन्हें इस युवा महोत्सव में शामिल होने का अवसर दिया है। वह इस समय रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई के दल प्रमुख हैं। वह रुहेलखंड विश्वविद्यालय से एमएससी के छात्र हैं। उनके चयन पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एनबी तिवारी और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सोमपाल सिंह ने उन्हें बधाई दी।