{"_id":"5de2dd448ebc3e54ac7bc5e5","slug":"cultural-bareilly-news-bly3860811119","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूंजे वेदमंत्र, विवाह बंधन में बंधे 18 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूंजे वेदमंत्र, विवाह बंधन में बंधे 18 जोड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ‘सिया रघुवर कोमल नयन को पहनाओ वरमाला’ गीत की सुमधुर धुन के साथ शनिवार को रामपुर बाग में 18 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नगर निगम ने सामाजिक संगठनों के सहयोग से यह आयोजन किया।
रामपुर बाग की सीता की रसोई में शनिवार सुबह 11 बजे मंच पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में बताए जाने के बाद पुरोहित ने विधि विधान के साथ विवाह अनुष्ठान संपन्न कराए। वैवाहिक आयोजन में नगर निगम और नगर पालिका फतेहगंज पश्चिमी की ओर से नौ, श्री शिरड़ी साईं सेवा ट्रस्ट ने 10 आवेदन कराए थे, इनमें एक जोड़ा शामिल नहीं हो सका। वैवाहिक बंधन में बंधे जोड़ों में खलीलपुर सीबीगंज की प्रीति मौर्य और उमेश चंद्र मौर्य, सम्राट अशोकनगर की उर्मिला देवी और सतीश कुमार, मठ की चौकी की भूमिका और रिंकू गिरि, गणेशनगर की निक्का और लवकुश कुमार, सुभाषनगर चुंगी की रानी और अंकुश सिंह, मलूकपुर की आरती और अर्जुन कश्यप, मौर्य मंदिर कटरा चांद खां की रेखा मौर्य और सतेंद्र मौर्य, बुखारपुरा की पायल और अजय कुमार, कटिकुइयां की आरती राठौर और संजीव कुमार, शांति बिहार की रूबी और रामेंद्र कुमार, श्यामगंज की सुजाता और लालाराम, कटरा चांद खां की सपना और रजनीश कुमार, स्वतंत्रता संग्राम कॉलोनी जोगीनवादा की पूजा और संजीव, सर्वोदय नगर की पायल कश्यप और राजू कश्यप के अलावा फतेहगंज पश्चिमी के सराय नई बस्ती की पूनम और रूपेश कुमार, नौगवां की चांदनी और प्रभाकर, शिवानी और संजू, भिठौरा की पूनम और राजकुमार शामिल थे।
प्लास्टिक के गिलासों में पिलाया पानी
पॉलिथीन, प्लास्टिक और थर्माकोल उत्पादों पर प्रतिबंध के बाद से ही धरपकड़ कर जुर्माना वसूलने में लगा नगर निगम प्रशासन खुद जब तब इन उत्पादों का प्रयोग करता रहता है। सामूहिक वैवाहिक समारोह के दौरान बरातियों और वर-वधू को डिस्पोजल प्लास्टिक के गिलासों में पानी पिलाया गया। डिस्पोजल गिलासों का उपयोग होना आसपास के दुकानदारों में चर्चा का विषय बना रहा।