{"_id":"5db888028ebc3e93d76c6722","slug":"cultural-bareilly-news-bly3819513111","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोली-चावल का तिलक लगाकर की भाइयों की दीर्घायु की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोली-चावल का तिलक लगाकर की भाइयों की दीर्घायु की कामना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले भर में भैयादूज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान शहर के मुख्य बाजारों में नारियल गोला, मिठाई आदि खरीदने के लिए दुकानों पर खासी भीड़भाड़ रही। बहनों ने भाइयों के माथे पर रोली चावल का तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इसी के साथ मुंह मीठा कराकर भाइयों को गोला और मिठाई भेंट किए। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए।
बिल्सी। बहन-भाई के स्नेह का प्रतीक पर्व भैयादूज मंगलवार को नगर समेत क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों का तिलक किया। भाईयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। बाजार में मिठाइयों एवं किराने की दुकानों पर मिष्ठान एवं गोलों की जमकर खरीदारी की गई।
उसावां। भाई-बहन के निश्चल प्यार का प्रतीक भैया दूज हर्षोल्लास से मनाया गया। दूरदराज क्षेत्रों से आयीं बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिया। इस दौरान निजी व रोडवेज बसों में भारी भीड़ रही। लोगों को सफर में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
उसहैत। नगर में भाई-बहन के अटूट श्रद्धा का प्रतीक पर्व भैया दूज पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। बडे़े उत्साह के साथ बहनों ने भाइयों का तिलक किया और मिष्ठान भी खिलाया। भाइयों ने बहनों को उपहार दिया तो बहनों ने भाई की दीर्घायु की प्रार्थना भगवान से की। उसहैत थाने के एसओ अमृतलाल ने धीरज गुप्ता के सहयोग से हनुमान मंदिर तिराहे हेलमेट का वितरण किया और महिलाओं को विशेष रूप से हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया।
दबतोरी। क्षेत्र में मंगलवार को बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर भाई दूज मनाया। सुबह से ही लोगों की भीड़, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर लगने लगी थी। डग्गामार वाहनों से भी लोगों ने सफर किया।