फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cultural

रूहानी माहौल के बीच अदा की गई गुस्लो संदल की रस्म

Wed, 23 Oct 2019 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
cultural
बरेली। उर्स-ए-रजवी की पूर्व संध्या पर दरगाह आला हजरत पर रूहानी मंजर था। यहां उर्स की पूर्व संध्या पर देर रात संदल और गुस्ल की रस्म अदा की गई। इसमें उलमा और खास लोग ही शामिल हुए।
विज्ञापन

यह रस्म आला हजरत की मजार शरीफ पर दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां (सुब्हानी मियां) की सदारत में पूरी की गई। इसमें अजमेर की ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह से लाया गया संदल पेश किया गया। इससे पहले गुस्ल की रस्म अदा की गई। इस रस्म को अजमेर शरीफ से आए गद्दीनशीन सैयद सुल्तान चिश्ती ने सुब्हानी मियां और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी व उर्स प्रभारी सैयद आसिफ मियां के साथ कुछ उलमा की मौजूदगी में पूरा कराया। इस मौके पर मुफ्ती आकिल रजवी, मुफ्ती सलीम नूरी, मुफ्ती अनवार अली, मुफ्ती सैयद कफील हाशमी, कारी रिजवान रजा के अलावा मोहतिशिम रजा, हाजी जावेद खान, शाहिद नूरी, नासिर कुरैशी, अजमल नूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed