फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cultural

टीवी, फिल्मों की बात छोड़िए..अब वेब सीरिज का जमाना

Mon, 14 Oct 2019 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
cultural
टीवी, फिल्मों की बात छोड़िए..अब वेब सीरिज का जमाना - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। फिल्म अभिनेता राहुल रॉय लंबे समय बाद फिर फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगे। इन दिनों उनकी करीब पांच फिल्में फ्लोर पर है। वह रविवार को यहां बुलेट आर्केस्ट्रा की ओर से पार्श्व गायक मुकेश की याद में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। इस दौरान डीडीपुरम के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सहज, लेकिन बेबाकी से हर सवाल का जवाब दिया। इसमें फिल्मी कैरियर से लेकर घरेलू जिंदगी तक पर साफगोई से बात रखी।
विज्ञापन

फिल्मी दुनिया में बदलाव के सवाल पर कहा कि बदलाव फिल्मी दुनिया में नहीं सोसाइटी में आया है। उसका असर फिल्मी दुनिया पर भी दिखाई दे रहा है। खासतौर से जब से मोबाइल लोगों के हाथों में आया है, उसने सिर्फ हिंदुस्तान ही नहीं पूरे विश्व की विचारधारा बदल दी है। कहा, वह 1990 में फिल्मों में आए थे, अब उन्हें भी अपनी सोच बदलनी पड़ी है। फिल्मी दुनिया में जो भी काम हो रहा है वह मोबाइल यूजर्स को देख कर किया जा रहा है। सोशल मीडिया काफी स्ट्रांग हो गया है। किसी ने नहीं सोचा था कि फिल्म और टीवी के बाद कुछ और भी आने वाला है। टीवी का माध्यम अब भी महत्वपूर्ण है मगर मोबाइल वेब सीरीज सबसे आगे जा रही है।
विज्ञापन

बॉलीवुड से लंबे समय तक दूरी की वजह पूछने पर बोले, एक समय था जब वह एक साथ कई फिल्में कर रहे थे फिर लगा कि कुछ अपना जीवन भी जीना चाहिए। लिहाजा 2000 में शादी कर ली। इसी दौरान बिगबॉस सीजन के बाद आस्ट्रेलिया के लिए परमानेंट रेजीडेंसी वीजा मिल गया। फिर सोचा कि मुंबई आकर फिल्म में काम करेंगे, मगर वहां से आने के लिए 120 दिन का समय मिलता था उसमें कास्टिंग नहीं मिल पाती थी। 2015 में पत्नी से तलाक हो गया तो लगा अब आस्ट्रेलिया में क्या है, लिहाजा वापस आ गए। नई शुरूआत की और अब पांच फिल्में फ्लोर पर हैं। फिल्म आशिकी की चर्चा चली तो राहुल ने कहा कि वह दूसरे हीरो की तरह नहीं थे, इसलिए लोग सोचते थे कि फिल्म चलेगी नहीं, लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई हिट हो गई और वह स्टार बन गए। इसके बाद लगातार 48 फिल्में साइन की और फिर पीछे मुड़ कर देखने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed