{"_id":"5d66f7488ebc3e01776895f7","slug":"cultural-bareilly-news-bly3739831175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है.. से बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है.. से बांधा समा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पार्श्व गायक मुकेश की पुण्यतिथि पर आईएमए हाल में प्राइम म्यूजिकल एंड फिल्मस की ओर से म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया। इसमें क्लब के सदस्यों ने फिल्मी गीत गाकर मुकेश को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर क्लब के डायरेक्टर खुर्शीद अली खान ने कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है.., राकेश यदुवंशी ने ओ जाने वाले हो सके तो लौट के आना..., उर्वशी शर्मा ने बाबू जी धीरे चलना..., जीएस भिंडर ने ओ महबूबा... और वंदना संजीव ने मुझे तुम मिल गए हमदम... जैसे गीत सुना कर समां बांध दिया। इसी तरह डॉ. संजय शर्मा, डॉ. संजीव कुमार, विशाखा और कृष्ण कुमार सिंह, डॉ. रुपल गुप्ता आदि ने भी गीत पेश किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, विशिष्ठ अतिथि एडीजे श्रीकृष्ण कुमार सिंह, सीजेएम अरविंद शुक्ला, एसीजेएम प्रदीप शुक्ला एवं अतुल चौधरी, एडीएम (ई) एमसी द्विवेदी और एसपी सिटी अभिनंदन सिंह रहे। आयोजक सीओ कुलदीप कुमार रहे। संचालन डॉ. राजवीर सिंह ने किया।