{"_id":"66380bfb4825fd93930e5d04","slug":"cucumber-seller-murdered-body-hidden-in-bed-box-bareilly-news-c-4-bly1015-395420-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खीरा विक्रेता की हत्या, बेड बॉक्स में छिपाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खीरा विक्रेता की हत्या, बेड बॉक्स में छिपाया शव
Mon, 06 May 2024 04:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 06 May 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रुपयों के लेनदेन के विवाद में सेटेलाइट बस अड्डे पर खीरे का ठेला लगाने वाले अरविंद शर्मा की हत्या कर दी गई। बस अड्डे पर झगड़े के बाद आरोपी, अरविंद को पीटते हुए टेंपो में डालकर एक घर में ले गए। वहां आरोपियों ने पीटकर उसकी हत्या कर दी और शव बेड बॉक्स में छिपाकर फरार हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। दो अन्य से भी पूछताछ की जा रही है।
रामगंगानगर कॉलोनी निवासी सत्यपाल शर्मा ने बताया कि उनका बेटा अरविंद शर्मा सेटेलाइट बस अड्डे पर खीरे का ठेला लगाता है। शनिवार रात नौ बजे पड़ोस में अंडे का ठेला लगाने वाले फाल्तूनगंज निवासी सेवाराम जायसवाल से उसका किसी बात पर विवाद हो गया। सेवाराम का बेटा विशाल उर्फ मूंगफली व उसके साथी मिलन राजपूत, अमित सिन्हा आदि रात 11 बजे आए और अरविंद व उसके दोस्त विपिन गुप्ता को पीटते हुए टेंपो में डालकर ले गए।
सत्यपाल का आरोप है कि वे अरविंद व विपिन को तिरंगा होटल वाली गली में स्थित विशाल के घर ले गए। वहां विशाल का भाई विकास पहले से मौजूद था। इन लोगों ने अरविंद व विपिन को लाठी-डंडों व बेल्ट से पीटा। विपिन किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग गया पर अरविंद फंस गया। आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। रविवार सुबह वहां से गुजर रहे मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा खुला देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जरूरी लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कागजात पूरे न होने की वजह से पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।
विज्ञापन
हत्या में जेल जा चुका है विशाल
बारादरी थाना क्षेत्र में सालभर पहले एक हत्या हुई थी। इसमें विशाल को जेल भेजा गया था। ढाई महीने पहले ही वह जमानत पर छूटकर आया था।
-- -
अरविंद का शनिवार को दूसरे पक्ष के लोगों से किसी बात पर मामूली विवाद हुआ था। बाद में इन्हीं लोगों ने उसकी हत्या कर दी। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखकर जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। - राहुल भाटी, एसपी सिटी