{"_id":"683629e9f0346cbccb0da45a","slug":"crude-smack-brought-in-thar-from-imphal-four-including-three-smugglers-from-shahjahanpur-arrested-bareilly-news-c-4-lko1064-649735-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इंफाल से थार में लाए क्रूड स्मैक, शाहजहांपुर के तीन तस्कर समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इंफाल से थार में लाए क्रूड स्मैक, शाहजहांपुर के तीन तस्कर समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना पुलिस और एसओजी ने इंफाल से असम होकर थार में क्रूड स्मैक ला रहे चार तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास 996 ग्राम क्रूड स्मैक मिला। इनमें तीन आरोपी शाहजहांपुर के मूल निवासी हैं।
एसपी सिटी मानुष पारीक व सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि इंफाल से असम होकर थार में क्रूड स्मैक ला रहे चार लोगोंं को इज्जतनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शाहजहांपुर की ओर से आ रही थार कार को पुलिस ने बड़ा बाइपास पर रोकने की कोशिश की तब उसमें बैठे चारों लोग भागने लगे। पुलिस ने पकड़कर इनकी तलाशी ली तो 996 ग्राम स्मैक क्रूड, पांच मोबाइल फोन बरामद हुए।
पुलिस ने थार कार भी कब्जे में ले ली। चारों की पहचान हाफिजगंज लभेड़ा निवासी नसरुद्दीन, शाहजहांपुर कटरा निवासी कलीम अहमद, शाहजहांपुर के तिलहर निवासी बच्चन और भोजीपुरा के रम्पुरा निवासी तस्लीम के रूप में हुई। तस्लीम भी मूल रूप से शाहजहांपुर के कटरा क्षेत्र का निवासी है। चारों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है। ब्यूरो