Bareilly News: मणिपुर से लाए डेढ़ किलो क्रूड मार्फीन, तीन आरोपी गिरफ्तार, नोट गिनने की मशीन भी बरामद
बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में एसओजी और पुलिस ने तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक तीन आरोपी मणिपुर से कंटेनर में छिपाकर क्रूड मार्फीन लाए थे। कंटेनर से डेढ़ किलो मार्फीन बरामद हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि एसओजी व फरीदपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बकैनिया गांव में रेशमबाग के पास खड़े कंटेनर को कब्जे में ले लिया। मीरगंज के मोहल्ला खानपुरा निवासी अफजल, मवई काजियान गांव निवासी हसनैन खान व बाबर नगर निवासी तस्लीम को टीम ने गिरफ्तार कर लिया। तस्करों का एक साथी फरीदपुर के बेहरा गांव निवासी वसीम भाग गया। थाने लाकर पूछताछ की गई।
वसीम का मणिपुर तक नेटवर्क
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बेहरा गांव निवासी कुख्यात तस्कर तैमूर उर्फ भोला के रिश्तेदार वसीम का मणिपुर तक नेटवर्क है। वसीम ने ही उन्हें मणिपुर भेजा था। वहां वसीम के जानने वाले ने उन्हें क्रूड मार्फीन दे दी। उसे वह अपने कंटेनर से फरीदपुर ले आए। पहले से तय ग्राहक को इसी जगह पर माल देने की बात हो चुकी थी। वह यहां रुपये देकर माल लेने आने वाला था। फरीदपुर पहुंचते ही उन्होंने अपने साथी वसीम को भी बुला लिया। वह चारों ग्राहक के इंतजार में खड़े थे। इसी दौरान टीम ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि वसीम भाग गया।
बिना मशीन के नहीं गिन पाते हैं नोट
आरोपियों ने बताया कि वह नोट गिनने वाली मशीन अपने साथ रखते हैं। इसके बदले उन्हें मोटी रकम मिलती है। रुपयों की जल्दी गिनती के लिए वह इस मशीन का इस्तेमाल करते हैं। आरोपियों को गिरने वाली टीम में फरीदपुर थाना प्रभारी राधेश्याम, एसओजी प्रभारी सुनील कुमार शर्मा आदि शामिल रहे।