{"_id":"64d15789afafb87f56073c54","slug":"crowds-of-devotees-gathered-in-pagodas-nawabganj-news-c-182-1-sbly1021-407-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Tue, 08 Aug 2023 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 08 Aug 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। सावन माह के पांचवे सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पंक्ति में खड़े हो गए। भक्तिभाव के साथ उन्होंने भगवान शिव को बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, नैवेद्य अर्पित किया। कांवड़ियों के साथ महिलाओं की भी खासी भीड़ रही।
कस्बे के साथ हरदुआ, कल्याणपुर, हिकमत अली, बरौर, सिजौलिया गांव के शिवालयों में कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। पंडरा गांव के नर्मदेवश्वर मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। हाफिजगंज के गांव बकैनिया और नवदिया रघुनाथ में जल लेकर आए कांवड़ियों ने गांव के शिवालयों में जलाभिषेक किया। बहेड़ी में पालिकाध्यक्ष रशिम जायसवाल ने तिलक लगाकर कांवड़ियों का स्वागत किया।झाजूनगर गांव के कांवड़ियों का जत्था महंत ओम प्रकाश गंगवार के नेतृत्व में जल लेकर पहुंचा।
देवरनियां क्षेत्र के सेमीखेड़ा, टहा कासमपुर, अभयपुर, ठिरिया, बिहारीपुर, मुड़िया जागीर, आनंदीपुर ,रहपुरा आदि गांव के शिवालयों में भारी भीड़ रही। फतेहगंज पूर्वी में नगर पंचायत के पास यहां से गुजरने वाले कांवड़ियों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। मीरगंज क्षेत्र के कपूरपुर, ततारपुर, नगरिया सादात, हल्दी खुर्द, हुरहुरी, तिलमास, परौरा, गूला आदि गांव के शिवालयों में दोपहर बाद तक श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए लाइन में लगे रहे।