{"_id":"5ee7ca338ebc3e42e8279f5b","slug":"crowd-uncontrolled-at-the-registry-office-dm-implemented-token-system-bareilly-news-bly4093207153","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्री आफिस में भीड़ बेकाबू, डीएम ने लागू कराया टोकन सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्री आफिस में भीड़ बेकाबू, डीएम ने लागू कराया टोकन सिस्टम
विज्ञापन
बरेली में कातिबों के बिस्तरों पर लगी लोगो की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
रोजाना पक्षकारों की भीड़ और धक्का मुक्की से बढ़ रहा था संक्रमण का खतरा
विज्ञापन
अब पक्षकारों से कागज जमा कर बाद में बुलाने के लिए दिया जाएगा मैनुअल टोकन
बरेली। रजिस्ट्री कार्यालय में उमड़ रही भीड़ से कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने टोकन सिस्टम लागू करा दिया है। मंगलवार से पक्षकारों को टोकन देकर बैनामे के लिए बुलाया जाएगा। पहले शासन ने पहले बैनामा कराने के लिए एप्वाइंटमेंट सिस्टम लागू किया था मगर इस व्यवस्था के खत्म होने से रजिस्ट्री दफ्तर में भीड़ लगातार बढ़ रही थी। जिसके बाद टोकन सिस्टम का फैसला लिया गया।
शासन ने लॉकडाउन में रजिस्ट्री विभाग को कई शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दी थी। रजिस्ट्री दफ्तर में सोशल डिस्टेंसिंग को लागू कराने और बैनामा कराने के लिए पक्षकारों को कम से कम समय लगे, इसके लिए कई व्यवस्थाएं की गई थीं। शासन के निर्देश पर एप्वाइंटमेंट सिस्टम को लागू किया गया था। इससे पक्षकारों को मालूम हो जाता था कि उन्हें कब और कितने बजे बैनामे के लिए पहुंचना है। लेकिन लॉकडाउन में ढील के साथ ही नौ जून को महानिरीक्षक निबंधन मिनस्ती एस ने शासनादेेश जारी करते हुए एप्वाइंटमेंट सिस्टम को खत्म कर दिया। इसकी वजह से अब पक्षकारों की रजिस्ट्री विभाग में सुबह से ही भीड़ लगना शुरू हो गई है। इसे देखते हुए डीएम नितीश कुमार ने रजिस्ट्री आफिस में फिर से टोकन सिस्टम लागू कर दिया है। मंगलवार से बैनामा के लिए लोगों से काउंटर पर पहले ही कागज जमा कराने के साथ उन्हें टोकन दे दिया जाएगा। उनका नंबर आने पर फोन से बुलाकर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
‘टोकन सिस्टम के लिए डीएम के आदेश मिल गए हैं। मंगलवार को पक्षकारों को टोकन देकर बुलाने की व्यवस्था लागू होगी। इससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा।’ - बीसी सिंह, एआईजी स्टांप
विज्ञापन
विज्ञापन
रजिस्टी बढ़ी लेकिन खतरा भी बढ़ गया
एप्वाइंटमेंट सिस्टम लागू होने से पक्षकारों को बैनामा के लिए पहले ही दिन और समय पता चल जाता था लेकिन इससे रजिस्ट्री कम हो पा रही थी। रजिस्ट्री विभाग के अफसरों का कहना है कि पहले हर दिन 150 से 200 तक ही बैनाम हो पा रहे थे। लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 300 से भी ऊपर हो गई है। हालांकि कोरोना के खतरे से पूरा स्टाफ दिनभर सहमा रहता है।
राइफल क्लब जाते वक्त डीएम रजिस्ट्री विभाग का हाल देेखकर रह गए दंग
राफइल क्लब जाते वक्त डीएम नितीश कुमार रास्ते में रजिस्ट्री आफिस रुके तो अंदर भीड़ का नजारा देखकर दंग रह गए। उन्हें स्टाफ को फटकार लगाते हुए तत्काल टोकन सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए।
एआईजी ने काबितों को बुलाकर कसे पेंच
रजिस्ट्री विभाग के परिसर में कातिब और उनके तख्त पर बैनामा कराने वालों की काफी भीड़ लग रही है। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन न होने पर एआईजी स्टांप बीसी सिंह ने दस्तावेज लेखक संघ के अमर सिंह, राजेश सक्सेना आदि लोगों को बुलाकर कड़ी हिदायत दी कि वे व्यवस्था में सहयोग कराएं।
विज्ञापन
अब पक्षकारों से कागज जमा कर बाद में बुलाने के लिए दिया जाएगा मैनुअल टोकन बरेली। रजिस्ट्री कार्यालय में उमड़ रही भीड़ से कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने टोकन सिस्टम लागू करा दिया है। मंगलवार से पक्षकारों को टोकन देकर बैनामे के लिए बुलाया जाएगा। पहले शासन ने पहले बैनामा कराने के लिए एप्वाइंटमेंट सिस्टम लागू किया था मगर इस व्यवस्था के खत्म होने से रजिस्ट्री दफ्तर में भीड़ लगातार बढ़ रही थी। जिसके बाद टोकन सिस्टम का फैसला लिया गया।
शासन ने लॉकडाउन में रजिस्ट्री विभाग को कई शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दी थी। रजिस्ट्री दफ्तर में सोशल डिस्टेंसिंग को लागू कराने और बैनामा कराने के लिए पक्षकारों को कम से कम समय लगे, इसके लिए कई व्यवस्थाएं की गई थीं। शासन के निर्देश पर एप्वाइंटमेंट सिस्टम को लागू किया गया था। इससे पक्षकारों को मालूम हो जाता था कि उन्हें कब और कितने बजे बैनामे के लिए पहुंचना है। लेकिन लॉकडाउन में ढील के साथ ही नौ जून को महानिरीक्षक निबंधन मिनस्ती एस ने शासनादेेश जारी करते हुए एप्वाइंटमेंट सिस्टम को खत्म कर दिया। इसकी वजह से अब पक्षकारों की रजिस्ट्री विभाग में सुबह से ही भीड़ लगना शुरू हो गई है। इसे देखते हुए डीएम नितीश कुमार ने रजिस्ट्री आफिस में फिर से टोकन सिस्टम लागू कर दिया है। मंगलवार से बैनामा के लिए लोगों से काउंटर पर पहले ही कागज जमा कराने के साथ उन्हें टोकन दे दिया जाएगा। उनका नंबर आने पर फोन से बुलाकर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
‘टोकन सिस्टम के लिए डीएम के आदेश मिल गए हैं। मंगलवार को पक्षकारों को टोकन देकर बुलाने की व्यवस्था लागू होगी। इससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा।’ - बीसी सिंह, एआईजी स्टांप
विज्ञापन विज्ञापन
रजिस्टी बढ़ी लेकिन खतरा भी बढ़ गया
एप्वाइंटमेंट सिस्टम लागू होने से पक्षकारों को बैनामा के लिए पहले ही दिन और समय पता चल जाता था लेकिन इससे रजिस्ट्री कम हो पा रही थी। रजिस्ट्री विभाग के अफसरों का कहना है कि पहले हर दिन 150 से 200 तक ही बैनाम हो पा रहे थे। लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 300 से भी ऊपर हो गई है। हालांकि कोरोना के खतरे से पूरा स्टाफ दिनभर सहमा रहता है।राइफल क्लब जाते वक्त डीएम रजिस्ट्री विभाग का हाल देेखकर रह गए दंग