फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Crowd started increasing in Bareilly Chaubari Mela

बरेली का चौबारी मेला: कार्तिक पूर्णिमा आज, रामगंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए उमड़े श्रद्धालु

Thu, 14 Nov 2024 04:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Nov 2024 04:04 PM IST
सार

बरेली के रामगंगा के तट पर चौबारी मेले में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। देर रात से तक भारी भीड़ होने लगी। शुक्रवार तड़के से कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। 

विज्ञापन
Crowd started increasing in Bareilly Chaubari Mela
चौबारी मेले में लग झूले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के चौबारी मेले में लोगों की आवाजाही से रामगंगा का चौबारी तट गुलजार है। नदी की रेत पर तंबुओं का शहर बसा है। कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार तड़के से ही श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचने लगे।  इससे पूर्व बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसपास के गांव-कस्बों से लोग मेले में पहुंचते रहे। शाम तक वहां खासी रौनक दिखने लगी। मेले में सजा मीना बाजार महिलाओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

विज्ञापन


वहां शृंगार के सामान से लेकर घर-गृहस्थी के हर सामान उपलब्ध हैं। महिलाओं सहित कई पुरुष भी वहां खरीदारी करते दिखे। आस्था की डुबकी लगाने और वहां ठहरने के लिए कई लोग साज-सामान भी साथ लेकर पहुंचे हैं। मेले में देर रात भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसके मद्देनजर प्रशासन भी अलर्ट है।

विज्ञापन

मेले में बंदरों का आतंक
चौबारी मेले में बदरों का आतंक है। बुधवार को पास के ही गांव में बंदरों ने वहां के रहने वाले व्यक्ति पर हमला कर दिया। इस दौरान छत पर टहल रहे विवेक बचने के लिए भागे और छत से गिरकर घायल हो गए। जिला अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। मेले के दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि बंदरों से सुरक्षा के बंदोबस्त किए जाएं। लोगों ने बताया कि मेला स्थल के पास गोशाला है और वहां सैकड़ों बंदरों का बसेरा है। मेला परिसर में आकर ये बंदर उत्पात मचाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed