फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Crowd gathered in the last journey of Gola MLA Arvind Giri

UP: विधायक अरविंद गिरि को राजकीय सम्मान के साथ दी गई समाधि, लोगों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Wed, 07 Sep 2022 01:00 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 07 Sep 2022 01:00 PM IST
सार

बुधवार को गोला विधायक अरविंद गिरि की अंतिम यात्रा सुबह 10 बजे फार्म हाउस से शुरू की गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। 

विज्ञापन
Crowd gathered in the last journey of Gola MLA Arvind Giri
अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जन-सैलाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा विधायक अरविंद गिरि को बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ उनके फार्म हाउस समाधि पर दी गई। राष्ट्रीय ध्वज ओढ़ाकर गारद ने सलामी दी। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत जिला प्रशासन से डीएम और एसपी ने विधायक के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ाए। 

विज्ञापन


बुधवार की सुबह 9 बजे लालहपुर स्थित विधायक अरविंद गिरि फार्म हाउस से फूल मालाओं से सजे आसन पर समाधि की मुद्रा में उनकी विशाल शव यात्रा निकाली गई। नगर की सड़कों पर विशाल जनसमूह अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन को उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


जिले भर के प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल और राजनीतिक नेताओं के साथ शवयात्रा लक्ष्मणयति रेलवे क्रॉसिंग, भूतनाथ मंदिर होते हुए लखीमपुर रोड, अशोक चौराहा, अलीगंज रोड होते हुए निकली। जैसे-जैसे शव यात्रा आगे बढ़ती गई विशाल जनसमुदाय जुड़ता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने प्रिय नेता के दर्शन के दौरान लोगों की आंखें नम थीं। परिजनों और उनके करीबी फफक कर रो रहे थे। शव यात्रा के बाद उनके फार्म हाउस पर समाधि की डोली रखी गई। जहां राजकीय सम्मान के साथ गारद ने सलामी दी।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के राजनेताओं, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारी डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी संजीव सुमन ने पुष्प चक्र चढाया। दोपहर 11:45 बजे विधायक के परिजनों और उनके पुत्र अमन गिरि ने उन्हें समाधि दी। उपमुख्यमंत्री और सिंचाई मंत्री सहित राजनेताओं ने समाधि पर मिट्टी दी। इस दौरान परिजन दहाड़े मार कर रो रहे थे। हर किसी की आंखें नम थीं।

बता दें कि मंगलवार की सुबह गोला विधायक अरविंद गिरि का हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। वह सुबह पांच बजे अपने निवास से लखनऊ में पार्टी की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। पार्टी के कद्दावर नेता एवं विधायक अरविंद गिरि के निधन से पूरे जिले में शोक की लहर है। बुधवार को उनकी अंतिम यात्रा सुबह 10 बजे फार्म हाउस से शुरू की गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed