फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Crowd gathered in Tehsil to object to voter list

Bareilly News: मतदाता सूची पर आपत्ति करने के लिए तहसील में उमड़ी भीड़

Sat, 27 Dec 2025 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in Tehsil to object to voter list
बरेली। अगले साल होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। अब लोगों से आपत्तियां ली जा रही हैं। इसके लिए तहसील कार्यालयों में भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

सदर तहसील परिसर में फार्म बांटने के लिए तीन काउंटर लगाए गए हैं। एसडीएम सदर प्रमोद कुमार ने एक व्यक्ति को अधिकतम 10 प्रपत्र देने के निर्देश कर्मियों को दिए हैं। दावे और आपत्तियों को लेने का काम 24 दिसंबर से चल रहा है जो 30 तक जारी रहेगा। सदर तहसील में भोजीपुरा क्षेत्र के लिए लगे काउंटर पर शुक्रवार दोपहर तक 100 लोगों को फाॅर्म बांटे जा चुके थे। बिथरी चैनपुर के काउंटर पर 285 और क्यारा क्षेत्र के काउंटर पर 51 फाॅर्म बांटे गए थे। यह फार्म निशुल्क बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

क्यारा ब्लॉक के हड़ौलिया भोलापुर गांव से फाॅर्म लेने आए राम विलास ने बताया कि उनके गांव में काफी संख्या में पात्र लोग मतदाता बनने से वंचित रह गए हैं। कई लोगों के नाम-पते गलत दर्ज हो गए हैं। इसलिए वह मतदाता सूची में नाम बढ़वाने और अपात्रों के नाम हटवाने के लिए 10-10 फाॅर्म ले गए हैं। नाम में संशोधन के लिए भी चार फाॅर्म लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटरिया सीबीगंज के मुन्ना लाल ने बताया कि उनके बेटे सचिन व हर्षित का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से रह गया है। इसलिए वह भी फाॅर्म लेने तहसील आए थे। मोहनपुर उर्फ रामनगर के विजेंद्र अपनी बेटी का वोट बढ़वाने के लिए फाॅर्म लेने आए थे। म्यूढ़ी खुर्द कला से आए मोहम्मद इलियास ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में करीब 50-60 पात्रों के वोट मतदाता सूची में दर्ज होने से छूट गए हैं। उनके चाचा मुश्ताक अहमद और परिवार की कई महिलाओं के नाम भी मतदाता सूची में नहीं हैं।

निर्धारित प्रपत्र पर ही स्वीकार होंगे आवेदन
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए प्रपत्र संख्या-दो, संशोधन के लिए प्रपत्र संख्या-तीन और नाम हटवाने के लिए प्रपत्र संख्या-चार पर ही आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। ये प्रपत्र बीएलओ के पास भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed