फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Crowd came to attack with spear-sword, NSA will start

भाले-तलवार लेकर हमला करने आई थी भीड़, लगेगी एनएसए

Wed, 08 Apr 2020 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Crowd came to attack with spear-sword, NSA will start
भयभीत करमपुर चौधरी के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पुलिस ने कहा- एफआईआर में एनएसए लगाने का पर्याप्त आधार
विज्ञापन

चौकी पर हमला कर माहौल बिगाड़ा और दहशत फैलाई

बरेली। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप उपद्रव करने वाले करमपुर चौधरी के लोगों पर पुलिस एनएसए लगाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। पुलिस का कहना है कि एफआईआर में आरोपियों पर एनएसए लगाने का पर्याप्त आधार है। भाला-तलवार और लाठी-डंडों से लैस भीड़ ने जिस तरह पुलिस चौकी पर आकर बवाल किया गया, उससे लोक व्यवस्था ध्वस्त होने के साथ जनता में दहशत फैल सकती थी।
इस मामले में बैरियर वन चौकी प्रभारी दिनेश कुमार की ओर से 43 लोगों को नामजद किया गया है जबकि 200 लोग अज्ञात बताए गए हैं। एफआईआर के मुताबिक चौकी प्रभारी दरोगा सरिता चौधरी के साथ राशन वितरण करा रहे थे। तभी सिपाहियों ने बताया कि काफी भीड़ चौकी पर हमला करने की योजना बनाकर गांव से आई है। वह पहुंचे तो ग्राम प्रधान का पति तसव्वुर दो-ढाई सौ लोगों भीड़ के साथ चौकी पर था। तमाम लोगों के हाथों में भाला, तलवार, डंडों के साथ ईंट-पत्थर भी थे। उन्होंने भीड़ का इरादा भांपते ही कई थानों की पुलिस बुला ली। भीड़ में शामिल लोगों को समझाने की कोशिश की मगर उन्होंने और ज्यादा हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ को हमलावर होते देख दहशत फैली तो लॉक डाउन में सब्जी और दवा खरीदने निकले लोग उल्टे पांव भाग निकले। उनके जूते-चप्पल तक मौके पर रह गए।
विज्ञापन

एफआईआर में उल्लेख किया गया है कि भीड़ के हंगामे की वजह से लॉकडाउन के उल्लंघन के साथ राजमार्ग भी अवरुद्ध हुआ और लोक व्यवस्था भंग हुई। कई लोगों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। काफी फोर्स लगाकर स्थिति संभाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाहियों ने अफसरों को बताई कहानी

चारों सिपाहियों अंकित कुमार, राजीव, संजय और मनोज से डीआईजी व एसएसपी समेत कई अफसरों ने पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह लोग लॉक डाउन का पालन कराने के लिए गश्ती ड्यूटी पर थे। करमपुर चौधरी में ताहिर खां के मकान के सामने समूह में बैठे लोगों से उन्होंने घर जाने को कहा तो अधिकांश तो जाने लगे लेकिन कश्मीर खां ने गालियां देते हुए पुलिस पर गलत टिप्पणी की। उन्होंने उसे बाइक पर बैठाने की कोशिश की तो गांव वालों ने इकट्ठे होकर उसे छुड़ा लिया और उनसे हाथापाई करने लगे। भीड़ बढ़ती देख वे लोग भागकर चौकी पहुंचे तो हथियारं से लैस भीड़ भी पीछे-पीछे चौकी पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed