फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Crores of rupees were cheated in the name of building hotel-factory, now gangster will be accused

Bareilly News: होटल-फैक्टरी बनाने के नाम पर करोड़ों ठगे, अब लगेगा गैंगस्टर

Mon, 02 Dec 2024 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Crores of rupees were cheated in the name of building hotel-factory, now gangster will be accused
बरेली। जिले के संपन्न काश्तकारों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके गिरोह पर अब गैंगस्टर लगाया जाएगा। एसएसपी ने आरोपियों का डाटा तैयार कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

गिरोह के सदस्य कभी होटल तो कभी बड़ी फैक्टरी लगाने के नाम पर संपन्न किसानों से जमीन का सौदा कर उनको ठगी का शिकार बना रहे थे। पीड़ित थानों के चक्कर लगाते रहे, पर सियासी दखल की वजह से पुलिस उनको टरकाती रही। डेढ़ साल पहले आईजी डॉ. राकेश सिंह के निर्देश पर विभिन्न थानों में करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हुए। पुलिस ने कार्रवाई में ढिलाई बरती तो विवेचना क्राइम ब्रांच के हवाले कर दी गई। अब 15 मामलों में चार्जशीट लगना शेष है।
विज्ञापन

अब एसएसपी अनुराग आर्य ने कार्रवाई की समीक्षा के बाद गैंगस्टर लगाने का निर्देश दिया है। गिरोह में मीरगंज के मसीहाबाद का प्रधान महीपाल यादव, ढिलवारी का पूर्व प्रधान सरताज और पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री पन्नालाल कश्यप समेत 40 लोग शामिल हैं। सभी के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद गैंगस्टर की कार्रवाई कर अवैध संपत्ति चिह्नित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करते थे ठगीमसीहाबाद का प्रधान महिपाल यादव गिरोह का सरगना है। वह किसानों की जमीन पर फैक्टरी लगाने और होटल खोलने के नाम पर उनसे ठगी करता था। महिपाल खुद को बड़ी कंपनियों का मैनेजर बताकर संपन्न किसानों की जमीन का मुआयना करता था। राजवीर सिंह खुद का नाम प्रेमचंद पांडेय एडवोकेट और शाकिर बताकर किसानों से मिलता था। ये लोग जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर अपने फर्जी मालिकों से मिलवाते थे। उनसे किसानों को मोटी रकम दिलवाने का झांसा देकर कमीशन के नाम पर ठगी करते थे।

पुलिस की ढिलाई से कई आरोपियों को मिला स्टे
पुलिस की ढिलाई से नामजद आरोपी परवेज अली, देव सिंह राणा, राजवीर सिंह, हितेंद्र राणा, पन्नालाल कश्यप आदि को मौका मिल गया। उन्हें कुछ मामलों में कोर्ट से कार्रवाई स्टे मिल गया। पुलिस ने महिपाल, सतेंद्र, अनुभव उर्फ अभिनव, रामआसरे और गजेंद्र को गिरफ्तार भी किया।


काश्तकारों को ठगने वाले आरोपियों के खिलाफ अधिकतम कार्रवाई की जाएगी। गिरोह पर गैंगस्टर लगाने के बाद प्रशासन की मदद से उनकी संपत्तियों की जांच कराई जाएगी। अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति को जब्त किया जाएगा। - अनुराग आर्य, एसएसपी

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed