फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Crocodile attacks young man one hand severed from his body in lakhimpur kheri

दर्दनाक: नदी में मछली पकड़ने गए युवक पर मगरमच्छ का हमला, एक हाथ धड़ से किया अलग, हालत गंभीर

Sun, 14 Apr 2024 12:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Apr 2024 12:09 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले बाघ और तेंदुआ ही नहीं मगरमच्छ भी ग्रामीणों के लिए खतरा बने हुए हैं। महेवागंज क्षेत्र में मगरमच्छ ने एक युवक पर हमला कर दिया। उसका हाथ दबोच लिया, जिसे धड़ से अलग कर दिया। 

विज्ञापन
Crocodile attacks young man one hand severed from his body in lakhimpur kheri
जमीन पर लेटा घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में वन्यजीव ही नहीं, जलीय जीव भी इंसानों के लिए खतरा बन रहे हैं। महेवागंज क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना घटित हुई है। नदी में मछली का शिकार कर रहे युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ ने उसका हाथ दबोच लिया। चीख-पुकार मचाने पर आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। किसी तरह मगरमच्छ के चंगुल से युवक को छुड़ाया, लेकिन एक हाथ धड़ से अलग हो गया। गंभीर घायल युवक को लखनऊ रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शारदा नगर क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी सगीर (25) भाई इमरान और कुछ साथियों के साथ चौका नदी में मछली का शिकार करने गया था। बताते हैं कि मटेही गांव के पास चौका सायफन किनारे बैठकर युवक शिकार कर रहा था, तभी मगरमच्छ ने सगीर का हाथ दबोच लिया। 
विज्ञापन


मगरमच्छ उसे पानी में खींचने लगा। सगीर मदद के लिए चीखने लगा। वहां मौजूद भाई और साथियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर पास के ही मवेशी चरवाहों ने कड़ी मशक्कत कर युवक को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया। उसका हाथ धड़ से अलग हो गया, जिसे मगरमच्छ जबड़े में दबाकर नदी में चला गया। हमले में गंभीर घायल हो चुके युवक को आनन फानन अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पहले भी हो चुकी है घटनाएं 
जिले में मगरमच्छ के हमले की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। निघासन क्षेत्र में 26 सितंबर को दुलहीपुरवा गांव निवासी जयपाल विश्वकर्मा की 18 वर्षीय पुत्री कामिनी गांव के सामने शारदा नहर के किनारे बकरी चरा रही थी। उसी समय मगरमच्छ युवती को नहर में खींच ले गया था। उसका कोई पता नहीं चला था। मगरमच्छ के हमले में सबसे ज्यादा मौतें निघासन तहसील क्षेत्र में हुई हैं। यहां पिछले पांच साल में छह लोगों की मौत हो चुकी है। कई पशु भी मगरमच्छ का निवाला बने हैं।

मगरमच्छ के हमले की घटनाएं 
1. वर्ष 2017-मसुरहा निवासी जगदीश को मगरमच्छ ने निवाला बनाया।
2. वर्ष 2018- सिन्हौना गांव निवासी जगमोहन को जौरहा नदी में मगरमच्छ ने बनाया निवाला।
3. वर्ष 2021- बैलहा निवासी रामतीरथ को मगरमच्छ ने नाले में मार डाला।
4. वर्ष 2021-मसुरहा निवासी संदीप को मगरमच्छ ने सरयू नदी में निवाला बनाया।
5. अगस्त 2023-मसुरहा निवासी 60 वर्षीय लालजी को सरयू नदी में मगरमच्छ ने निवाला बनाया।
6. अगस्त 2023-नौरंगाबाद फार्म निवासी 45 वर्षीय राम विलास की मगरमच्छ हमले में मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed