{"_id":"3bdda4cdb3d8f661e73bcabf5889f4aa","slug":"youth-shot-dead-hindi-news-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की गोली मारकर हत्या
बरेली
Updated Tue, 01 Mar 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुता(बरेली)। गांव पहरापुर बसावन नगरिया से नवदिया जाने वाले संपर्क मार्ग पर सोमवारक ो पुलिया के पास 22 वर्षीय युवक की कनपटी व पेट में तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हत्यारे के बाद मौके से फरार हो गए। पूर्व प्रधान मेवाराम की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के शरीर पर नीली टी शर्ट व स्लेटी लोअर था।
रास्ते किनारे शव पड़ा होने की सूचना पर आसपास के गांवों के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मद्द से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। सीओ धर्मपाल मार्छाल ने घटनास्थल पहुंच कर निरीक्षण किया। डीआईजी आशुतोष कुमार भी हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंच गए। डीआईजी ने एसओ भुता को मृतक की शिनाख्त कराकर हत्या का खुलासा जल्द करने के आदेश दिए। सीओ ने बताया कि शव की शिनाख्त होने के बाद ही हत्यारों के बारे में पता लग पाएगा। मृतक के परिवार से मिलने वाली जानकारी से हत्या के खुलासे में मदद मिलेगी। मृतक के फोटो पहचान के लिए आसपास के जिलों के थानों में चस्पा करने के लिए भेजे जा रहे हैं।
कहीं बाहर से लाकर तो नहीं मार दिया
पहरापुर बसावन नगरिया गांव से नवदिया जाने वाले संपर्क मार्ग पर पुलिया के पास युवक ही हत्या कहीं बाहर से अपहरण करके लाने के बाद तो नहीं कर दी गई है। पुलिस ने हत्यारों का पता लगाने के लिए जिले भर से थानों से गुमशुदगी के बारे में जानकारी मांगी है। रविवार से पहले जिन लोगों की गुमशुदगी दर्ज हुई है, उनसे मृतक के फोटो का मिलान कराया जा रहा है। आसपास के जिलों से भी गुमशुदगी के बारे में पता कराया जा रहा है।