{"_id":"5ad35a0b4f1c1b05418b4936","slug":"youth-burnt-by-relatives-by-kerosene-oil","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी का तेल डालकर भतीजे को जिंदा जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिट्टी का तेल डालकर भतीजे को जिंदा जलाया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 15 Apr 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
youth burnt
जमीन संबंधी विवाद के चलते ताऊ-ताई व उनके बेटों ने साथ मिलकर भतीजे पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी, इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे बरेली रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की रिपोर्ट जयपाल की पत्नी किरन ने मुरारीलाल, शीला देवी, राहुल व गोपाल के खिलाफ संगीन धाराओं में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मुड़िया तेली गांव के जयपाल खेती किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। जयपाल का उनके ताऊ मुरारी लाल से जमीन के सिलसिले में विवाद चल रहा है। आरोप है शनिवार को जमीन संबंधी रंजिश के चलते ताऊ मुरारी लाल, ताई शीला देवी, बेटा राहुल और गोपाल का जयपाल से विवाद हो गया, जिसके चलते जयपाल को मारपीट कर घायल कर दिया और ताऊ मुरारी लाल, ताई शीला देवी, बेटा राहुल और गोपाल ने जयपाल को पकड़कर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी, जिसके चलते जयपाल गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन