{"_id":"6ab974a104de6b13c20e5bf1","slug":"accused-arrested-in-satbir-murder-case-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-163642-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सतबीर हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सतबीर हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार
Mon, 28 Sep 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। व्यासपुर क्षेत्र के पीरूवाला गांव में किसान सतबीर की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 62 वर्षीय सतबीर का शव बुधवार सुबह गांव के जोहड़ किनारे मिला था। उनके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले में पहले ही हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
सतबीर मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे घर से निकले थे,। तलाश कर के दौरान उनका शव जोहड़ के पास मिला था। घटनास्थल से उनकी साइकिल और मोबाइल भी बरामद हुए थे। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में हत्या के कारणों की जांच जारी है। सीआईए 1 प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मामले में जल्द खुलासा किया जाएगा। संवाद