फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Body of young woman missing for three days found near Dhanaura Bridge

Yamuna Nagar News: धनौरा पुल के पास मिला तीन दिन से लापता युवती का शव

Mon, 28 Sep 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 28 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Body of young woman missing for three days found near Dhanaura Bridge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर में रविवार को धनौरा पुल के पास एक युवती का शव मिला। मृतका की पहचान सहारनपुर निवासी मेघा के रूप में हुई है। वह तीन दिन से घर से लापता थी। गोताखोरों ने उसे हमीदा हेड से नहर में छलांग लगाते हुए देखा था। इसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी।
रविवार को जठलाना थाना क्षेत्र के गांव खुर्दबन के नजदीक धनौरा पुल के पास नहर में शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मेघा ने हमीदा हेड से पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगाई थी। गोताखोरों ने उसे नहर में कूदते हुए देखा था। इसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। शव मिलने के समय युवती ने काले रंग की जींस और भूरे रंग की शर्ट पहनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय तक पानी में रहने के कारण शव गल चुका था, जिससे पहचान करने में परेशानी हुई। जठलाना थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शव मिलने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों शव की पहचान मेघा के रूप में की। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed