फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man shot in Haziapur

हजियापुर में युवक को गोली मारी

Tue, 12 Jan 2016 01:46 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 12 Jan 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
बरेली। थाना बारादरी इलाके के हजियापुर में चबूतरे के विवाद को लेकर एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। शाम साढ़े चार ही युवक हमलावरों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराकर घर गया था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्लैकनिंग होने की वजह से पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

सोमवार को हजियापुर निवासी 26 वर्षीय सैयद रेहान अली ने शाम साढ़े चार बजे बारादरी थाने में मोहल्ले के ही हसीन और वसीम पुत्रगण जमील अहमद के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई। रेहान का आरोप था कि उसके मकान का निर्माण चल रहा है। चबूतरे के विवाद को लेकर हसीन और वसीम उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। उसके परिवार के लोग घरों से आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रात करीब साढ़े ग्यारह रेहान को उसके परिवार का युवक बाइक पर लेकर फिर से थाने पहुंचा। यहां थाने के गेट में घुसते ही रेहान बाइक से जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस कर्मियों के साथ अपने कक्ष में बैठे एसएसआई फौरन बाहर निकलकर आए। उन्होंने रेहान को उसके परिवार वालों की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। एसएसआई ने धीरज शुक्ला ने बताया कि युवक के बांह में गोली बेहद करीब से लगी प्रतीत हो रही है। घटना इसलिए संदिग्ध लग रही है। पूरे मामले की छानबीन कराई जा रही है। दोषी होने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।   
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed