फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Workers of saffron sugar mill Death in the machine

केसर चीनी मिल के मजदूर की मशीन में दबकर मौत

Tue, 12 Sep 2017 01:40 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Tue, 12 Sep 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
Workers of saffron sugar mill Death in the machine
हंगामा करते लाोग
केसर चीनी मिल के इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत मजदूर सुबह करीब नौ बजे सेफर मशीन में दब गया। घायल अवस्था में उसे एसआरएमएस ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिल प्रबंधन की ओर से किसी के न पहुंचने और पुलिस के भी करीब तीन घंटे बाद पहुंचने पर साथी कर्मचारियों ने नाराजगी जताई। हंगामा किया और बिहार से परिजनों के आने तक पोस्टमार्टम नहीं होने देने की बात पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने शव मिल के अस्पताल में ही रखवा दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, केसर चीनी मिल के इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत बिहार के जिला छपरा निवासी 50 वर्षीय राम प्रसाद शाह पुत्र तपेश्वर प्रसाद शाह सुबह करीब आठ बजे मिल के मेन गेट में अपना कार्ड पंच कर अंदर घुसा। करीब नौ बजे वह सेफर मशीन चलाने पहुंचा। काम करते वक्त वह कुछ देखने के लिए नीचे झुका, इसी बीच उसका सिर मशीन के दोनों पाटों के बीच दब गया। उसकी चीख सुनकर आसपास काम कर रहे वर्कर दौड़े और मशीन बंद कर उसे बाहर निकाला। घायलावस्था में उसे केसर चीनी मिल के अस्पताल ले जाया गया, हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे एसआरएमएस भोजीपुरा के लिए रेफर कर दिया। उसे एसआरएमएस ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का परिवार बिहार में ही रहता है, उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

उधर, सूचना के बावजूद पुलिस करीब तीन घंटे बाद शव का पंचनामा भरने अस्पताल पहुंची तो वहां मौजूद मजदूरों ने पुलिस को रोक दिया। पुलिस के देर से आने पर नाराजगी जताई। साथ ही मिल प्रबंधन की मौजूदगी के बगैर शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजने दिया। वर्कर हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही सीओ जोगेंद्र लाल मौके पर पहुंचे। सीओ ने वर्करो को समझाया कि पोस्टमार्टम होने दिया जाए, लेकिन कर्मचारी नहीं मानें। इसके बाद शव वापस लाकर मिल के अस्पताल रखवा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक आश्रित को नौकरी व 10
लाख रुपये मुआवजा की मांग
वर्करों की मांग है कि मृतक के परिजनों के आने के बाद मिल प्रबंधन से उनकी वार्ता कराई जाएगी, उसके बाद ही शव यहां से उठने दिया जाएगा। वर्करों ने कहा कि मृतक के पुत्र को नौकरी और दस लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। अब मृतक के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। 



केसर चीनी मिल समूह इस घटना से दुखी है। हम चाहते थे कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम हो जाए, लेकिन उनके साथी कर्मचारियों की संवेदना है कि परिवार के लोगों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम हो। केसर चीनी मिल समूह मृतक के परिवार की हरसंभव मदद करेगा। चाहे वो आर्थिक हो या किसी और तरह की हो। मिल में शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। -शरत मिश्र, सहायक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, केसर मिल समूह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed