फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women's raid on liquor shops, commotion

शराब की दुकानों पर महिलाओं का धावा, हंगामा

Fri, 14 Apr 2017 01:30 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 14 Apr 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Women's raid on liquor shops, commotion
Women's raid on liquor shops, commotion - फोटो : बरेली, अमर उजाला
धार्मिक स्थलों के पास स्थित देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानें बंद कराने की मांग को लेकर महिलाओं ने बृहस्पतिवार दोपहर के समय इन दुकानों पर धावा बोल दिया। दुकानों के अंदर बनी कैंटीन में खाना पीना कर रहे शराबियों को महिलाओं ने दौड़ा दिया। महिलाओं ने हंगामा करते हुए दोनों दुकानें बंद कराने को डीएम के नाम संबंधित ज्ञापन पुलिस को सौंपा। 
विज्ञापन

सीबीगंज कस्बे में प्राचीन शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, सीबीगंज इंटर कॉलेज से महज पचास मीटर दूरी पर ही देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानें हैं। पूर्व पार्षद शांति मौर्य की अगुवाई में दो दर्जन से अधिक महिलाएं एक जुट होकर शराब की दुकानों पर पहुंच गईं। महिलाओं ने यहां कैंटीन में बैठकर शराब पी रहे शराबियों को दौड़ा दिया। इसके बाद महिलाएं दुकानें बंद करने पर अड़ गईं और जमकर बवाल किया। जिससे अफरातफरी मच गई। आक्रोश देख सेल्समैन भी दुकानें बंद करके भाग गए। महिलाएं विरोध करते हुए नारेबाजी करती रहीं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महिलाओं को समझा बुझाकर शांत किया। महिलाओं का कहना था कि धार्मिक स्थलों के पास स्थित शराब की दुकानें बंद नहीं की गईं, तो आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में रमा मौर्य, सपना, तारावती, मिथलेश, गंगा देवी, राधा मौर्य, कांती देवी, शिवम, पिंकी, अभि मौर्य, राजवती, लक्ष्मी मौर्या, मुन्नी, सावित्री, सती देवी, ऊषा, धर्मवती, भानवती आदि शामिल रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed