{"_id":"576af92a4f1c1bb46cb480cc","slug":"women-edit-photos-uploaded-on-the-net","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के फोटो एडिट कर नेट पर अपलोड किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं के फोटो एडिट कर नेट पर अपलोड किए
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Thu, 23 Jun 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपेयरिंग को दिए मोबाइल से मैकेनिक ने एक परिवार की महिलाओं के फोटो निकाल लिए और उन्हें एडिट कर आपत्तिजनक स्थिति में इंटरनेट पर अपलोड कर दिए। पुलिस ने मोबाइल मैकेनिक और उसके साथी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी मोबाइल मैकेनिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कस्बे के एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि तकनीकी गड़बड़ी होने पर उसने अपना स्मार्ट मोबाइल फोन रिपेयरिंग के लिए मोहल्ला अफसरयान के एजाज को उसकी मोबाइल शॉप पर दिया था। आरोप है कि एजाज और इसी मोहल्ले के उसके साथी हनीफ ने मोबाइल से परिवार की औरतों, लड़कियों के फोटो निकाल लिए और उन्हें एडिट कर आपत्तिजनक स्थिति में इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। फोटो इंटरनेट पर वायरल होने की जानकारी हुई तो परिवार के लोग सन्न रह गए। मोबाइल स्वामी की तहरीर पर एजाज और हनीफ के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी एजाज को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।