फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman raped in police booth in front of the police station , the accused arrested

महिला थाने के सामने पुलिस बूथ में रेप, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 03 Jan 2016 01:34 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 03 Jan 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Woman raped in police booth in front of the police station , the accused arrested
बरेली। असम की एक महिला ने रिक्शा चालक राजेश पर महिला थाना और चौकी चौराहा चौकी के सामने स्थित पुलिस बूथ में खींचकर ले जाकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर रिक्शा चालक ने उसकी पिटाई भी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल के मुताबिक, महिला के इमरजेंसी में कराए गए मेडिकल परीक्षण में अल्कोहल की पुष्टि हुई है। वहीं महिला जिला अस्पताल में रेप के बारे में भी मेडिकल कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार रात सवा दो बजे चौकी चौराहा स्थित महिला थाने और चौकी के सामने पुलिस बूथ में हुई। असम की 28 वर्षीय एक महिला यहां रिक्शा चालक के साथ चौराहे के पास ही सड़क किनारे रहती है। रात में एक अन्य रिक्शा चालक राजेश आग तापते समय उसे खींचकर बूथ के अंदर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। महिला ने शनिवार सुबह इसकी तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भेजा। यहां उसने बताया कि उसका बहनोई नन्हें उसे आठ महीने पहले असम से लाया था। उसके पिता फौजी थे, जिनकी मौत हो चुकी है। नन्हें के साथ उसकी बहन की शादी हुई थी, जो खत्म हो गई। इसके बाद ही नन्हें उसे भी ले आया था। पहले वह दातागंज (बदायूं) के एक युवक के साथ कुछ दिन रही। उसके जेल चले जाने के बाद वह बरेली आ गई और यहां एक अन्य रिक्शा चालक के साथ रहने लगी। महिला का आरोप है कि उसके साथ जबरन बलात्कार किया गया। विरोध करने पर मारपीट भी की गई।
विज्ञापन

0
महिला के मेडिकल में हुई अल्कोहल की पुष्टि
शहर कोतवाल सुधीरपाल धामा ने बताया कि पहले महिला ने सुबह के समय मारपीट की तहरीर दी थी। इसके बाद उसने दोपहर में रेप की तहरीर दी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी राजेश को पकड़ लिया गया। कोतवाल के मुताबिक, मारपीट के मामले में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में कराए गए मेडिकल परीक्षण में महिला में नशे के लक्षण पाए गए हैं। कोतवाल ने बताया कि अब रेप की बात पुष्ट करने के लिए उसका महिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। जिसकी रिपोर्ट रविवार को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
सीसीटीवी कैमरे खोलेंगे सच्चाई
सीओ सिटी मुकुल द्विवेदी का कहना है कि महिला ने जो लिखकर दिया, उसके आधार पर कार्रवाई कर ली गई है। चौकी चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, जिनकी फुटेज से सारी सच्चाई सामने आ जाएगी कि महिला के साथ किस स्थान पर घटना हुई है। फिलहाल उसने महिला थाने के सामने बूथ में बलात्कार की बात कही, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed